बॉलीवुड

Suniel Shetty बने नाना, बेटी अथिया शेट्टी ने दिया नन्ही परी को जन्म, इन स्टार्स ने दी जमकर बधाइयां

Athiya Shetty-KL Rahul Blessed with Baby Girl: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने कल बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कपल ने ये खुशी फैंस के साथ शेयर करते हुए पोस्ट शेयर की हैं। इस खुशी के मौके पर सभी कपल को बधाइयां दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं किस स्टार ने क्या बोला

FollowGoogleNewsIcon

Athiya Shetty-KL Rahul Blessed with Baby Girl: अभिनेता सुनील शेट्टी ( Suniel Shetty) की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी( Athiya Shetty) मां बन गई है। लंबे समय के इंतजार के बात एक्ट्रेस ने कल बेटी को जन्म दिया। यह खुशी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर लक्ष्मी आने की खुशी में उनके फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। हर कोई कपल को बधाई दे रहा है। इस खुशी के मौके पर बॉलीवुड स्टार्स भी अथिया शेट्टी के साथ खुशियां बाँट रहे हैं।

Athiya Shetty-KL Rahul Blessed with Baby Girl

अथिया शेट्टी ( Athiya Shetty) और केएल राहुल( KL Rahul) ने अपने फैंस के साथ बेटी होने की खुशी साझा की हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अथिया शेट्टी ने बताया कि उन्हें बेटी हुई है। 24 मार्च 2025 को कपल ने नन्ही परी को जन्म दिया है। जैसे ही कपल ने फैंस के साथ पोस्ट शेयर की उन्हें बधाइयों की लाइन लग गई। अभिनेत्री कियारा आडवाणी ( Kiara Advani) ने कपल को ढेर सारे दिल भेजे हैं, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) ने भी कपल को सबसे किस्मत वाला बताते हुए कॉमेंट किया है। वहीं अनन्या पांडे, धनश्री वर्मा समेत सभी एक्ट्रेस ने बधाई दी है।

नवंबर 2024 में, अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने घोषणा की थी वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने एक नोट साझा किया जिसमें लिखा था, हमारा सुंदर आशीर्वाद जल्द ही आ रहा है, 2025। हालांकि उन्होंने किसी तारीख का खुलासा नहीं किया था, लेकिन अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने कुछ हफ़्ते पहले खुलासा किया था कि बच्चा अप्रैल में आने वाला है।

End Of Feed