बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा की 'निशांची' का पोस्टर देख सलमान खान भी हुए हैरान, पार्टी से वायरल हुआ वीडियो

Sonakshi Sinha-Salman Khan Video: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और सलमान खान (Salman Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा पार्टी में साथ नजर आ रहे हैं। तो चलिए देखते हैं ये सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा का ये वीडियो।
Sonakshi Sinha-Salman Khan Video

Image Source: Salman Khan Instagram

Sonakshi Sinha-Salman Khan Video: बॉलीवुड की सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपनी अपकमिंग फिल्म निशांची (Nishaanchi) से धमाल मचाने वाली हैं। फिल्म निशांची को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म निशांची का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म निशांची के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इन सब के बीच सोनाक्षी सिन्हा की एक वीडियो सामने आया है। इस वायरल हो रही वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा के साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) भी नजर आए। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

सलमान खान ने देखा 'निशांची' का पोस्टर

सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से अपनी फिल्म निशांची को लेकर खबरों में हैं। सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस वीडियो में सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा के साथ निशांची का पोस्टर देख रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान का रिएक्शन देखने के बाद लोग देखते रह गए। सलमान खान के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट करते नजर आए। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा का ये वीडियो एक पार्टी के दौरान का है। सलमान खान के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं सलमान खान का ये वीडियो।

'निशांची' में नजर आएंगे ये सितारे

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के डायरेक्शन में बनी फिल्म निशांची में सोनाक्षी सिन्हा के साथ मोनिका पंवार (Monika Panwar), वेदिका पिंटो, मोहम्मद जीशान अय्यूब (Mohammed Zeeshan Ayyub) और कुमुद मिश्रा (Kumud Mishra) भी अहम रोल में नजर है। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Abhay author

अभय, अप्रैल 2024 से टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) में चीफ कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे बॉलीवुड लाइफ और इनशॉर्ट्स में सब-ए...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited