बॉलीवुड

Entertainment news 28 April 2023: जिया खान सुसाइड केस कोर्ट ने सुनाया फैसला, क्या Tezaab 2.0 में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन?

Entertainment news 28 April 2023: मनोरंजन जगत की दुनिया से आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, जिया खान सुसाइड केस में आखिरकार 10 साल बाद सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 रिलीज हो गई है, ये रहीं टॉप 5 खबरें।

FollowGoogleNewsIcon
मुख्य बातें
  • जिया खान सुसाइड मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला।
  • पोन्नियन सेल्वन 2 रिलीज हो गई है।
  • रिंकू सिंह की शादी में नाचेंगे शाहरुख खान

Entertainment news 28 April 2023: मनोरंजन जगत की दुनिया से आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, जिया खान सुसाइड केस में आखिरकार 10 साल बाद सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने इस पूरे मामले में एक्टर सूरज पंचोली को बरी कर दिया है, जिसके बाद एक्ट्रेस की मां ने कोर्ट के फैसले पर निराशा भी जताई है, वहीं दूसरी और आलिया भट्ट को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल का खिताब मिल गया है। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए यह अवॉर्ड जीत लिया है, आइए दिनभर की टॉप 5 एंटरटेनमेंट खबरों पर एक नजर डालते हैं।

Entertainment news 28 April 2023

आलिया भट्ट ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

8वां फिल्मफेयर अवॉर्ड 2023 बीती रात Jio कन्वेंशन सेंटर, BKC, मुंबई में आयोजित किया गया है। इस बीच कई बड़े सितारे अवॉर्ड फंक्शन में नजर आए हैं। जान्हवी कपूर ने लेकर आलिया भट्ट और रेखा तक, इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने दमदार लुक से फैंस का दिल जीत लिया है। इस बीच एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल का खिताब अपने नाम कर लिया है।

सूरज पंचोली हुए बरी

जिया खान सुसाइड केस में आज 28 अप्रैल 2023 के दिन फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने इस पूरे मामले में अब सूरज पंचोली को निर्दोष करार दिया है और 10 साल बाद अब बरी कर दिया है। कोर्ट ने यह फैसला पुख्ता सबूतों की कमी को मद्देनजर रखते हुए लिया है। हालांकि एक्ट्रेस की मां ने कहा कि वह अब सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाएंगी।

End Of Feed