बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के वेडिंग फंक्शन्स से परिणीति चोपड़ा ने क्यों किया किनारा? इंस्टाग्राम ने खोला राज

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की रस्में एन्जॉय कर रही हैं। पूरे परिवार के साथ देसी गर्ल जमकर ठुमके लगा रही हैं और खुशियां बांट रही हैं। सिद्धार्थ की शादी की रस्मों में अब तक परिणीति चोपड़ा नहीं दिखी हैं, जिस कारण लोग दंग हैं। आइए आपको बताते हैं कि परिणीति अब तक सिद्धार्थ-नीलम की शादी में क्यों नहीं पहुंची हैं?

FollowGoogleNewsIcon

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की रस्में इन दिनों मुंबई में पूरी की जा रही हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा ने नीलम उपाध्याय को जीवनसाथी बनाने का फैसला लिया है, जिसमें पूरा चोपड़ा परिवार साथ है। प्रियंका चोपड़ा लगातार इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के जरिए लोगों को बता रही हैं कि चोपड़ा परिवार कैसे सिद्धार्थ की शादी की रस्में एन्जॉय कर रहा है और शादी के लिए कितना उत्साहित है? चोपड़ा परिवार की तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा लगातार नजर नहीं आ रही हैं, जिस कारण लोग थोड़े से हैरान हैं। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि परिणीति चोपड़ा अब तक सिद्धार्थ-नीलम की शादी में क्यों नहीं पहुंची हैं?

Why Parineeti not attending Priyanka brother wedding

मुंबई में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा का इंस्टाग्राम अगर आप थोड़ा सा खंगालेंगे तो आपको पता चलेगा कि वो इस वक्त मुंबई में ही हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी की रस्में भी इस वक्त मुंबई में ही चल रही हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि परिणीति एक ही शहर में होकर भाई की शादी की रस्मों का हिस्सा क्यों नहीं बन रही हैं? कई लोगों का मानना है कि परिणीति चोपड़ा जल्दी-जल्दी काम निपटा रही हैं ताकि शादी वाले दिन वो खाली हो पाएं। इस तरह से वो न केवल मेकर्स के पैसे बचाएंगी बल्कि भाई की शादी वाले दिन मौजूद रह पाएंगी।

क्या प्रियंका चोपड़ा से परिणीति चोपड़ा की चल रही है खटपट

परिणीति चोपड़ा जिस तरह से एक ही शहर में होकर सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की रस्मों का हिस्सा नहीं बन रही हैं, उससे लोगों को लग रहा है कि उनके और प्रियंका चोपड़ा के बीच में कुछ तो अनबन चल रही है। प्रियंका-परिणीति काफी करीब हैं और इनकी बॉन्डिंग को देखते हुए लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि परिणीति अब तक सिद्धार्थ की शादी का हिस्सा कैसे नहीं बनी हैं? वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

End Of Feed