बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा ने अपनी ननंदों के लिए होस्ट की लंच पार्टी, अर्पिता-अलविरा से लेकर सभी एक्स ससुराल वाले आए एकसाथ नजर

Malaika Arora Host Lunch for Khan Family: सोशल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो में देखा जा सकता है कैसे अरोड़ा और खान परिवार एक साथ कैफे से बाहर निकल रहे हैं। मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) के साथ उनकी बहन अमृता अरोड़ा( Amruta Arora) भी नजर आई। आइए देखते हैं परिवार का गेट टूगेदर

FollowGoogleNewsIcon

Malaika Arora Host Lunch for Khan Family: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) ने हाल ही में अपने नए रेस्त्रा में एक लंच पार्टी रखी। इस लंच पार्टी में उन्होंने पूरे खान परिवार को इन्वाइट किया था। अरबाज खान की बहनें अर्पिता और अलविरा अपने बच्चों के साथ इस लंच पार्टी में आई थी। रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए पैपराजी ने पूरे परिवार को अपने कैमरे में कैद किया। इस मौके पर सभी लोग एक-दूसरे के साथ पोज दे रहे थे। दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा ने भी कुछ फोटोज शेयर की है जिसमें वह अपने एक्स ससुराल वालों के साथ एन्जॉय कर रही है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image Source: Etimes

सोशल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो में देखा जा सकता है कैसे अरोड़ा और खान परिवार एक साथ कैफे से बाहर निकल रहे हैं। मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) के साथ उनकी बहन अमृता अरोड़ा( Amruta Arora) नजर आई। दूसरी तरफ अर्पिता खान Arpita Khan) अपने बेटे के साथ आई और अलविरा अपने बच्चों के साथ नजर आई। वहीं मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान( Arbaaz Khan) के बेटे अरहान खान( Arhaan Khan) भी इस लंच को जॉइन करते दिखाई दिए। सोहेल खान( Sohail Khan) के बेटे भी अपनी बुआ और परिवार के साथ लंच करने आए। सभी परिवार वालों को साथ देखकर फैंस भी खुश हो गए।

End Of Feed