बॉलीवुड

संजय कपूर की मौत से कुछ मिनट पहले का आखिरी वीडियो हुआ वायरल, जान बचाने के लिए दिया जा रहा था CPR!

12 जून को इंग्लैंड में करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजेनसमैन संजय कपूर का निधन हो गया था। अब सोशल मीडिया पर संजय कपूर का आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मेडिकलकर्मी उन्हें CPR देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखन के बाद लोग काफी ज्यादा इमोशनल हो रहे हैं।

FollowGoogleNewsIcon

करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजेनसमैन संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में निधन हो गया था। उनके मौत की खबर सुनकर सिनेमाजगत के साथ-साथ बिजेनस जगत के लोगों को बड़ा झटका लगा था। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि संजय कपूर को आखिरी मौके पर बचाने का प्रयास किया जा रहा था।

Sanjay Kapoor last video

वीडियो में नजर आ रहा है कि हार्ट अटैक आने के बाद संजय कपूर जमीन में लेट गए थे। उन्हें मेडिकल कर्मियों से घिरा हुआ दिखा जा सकता है। मेडिकलकर्मी उन्हें CPR देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें संजय कपूर का निधन इंग्लैंड में पोलो मैच खेलेने के दौरान हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब हुई जब उन्होंने खेल के बीच में गलती से मधुमक्खी निगल ली थी, जिससे उन्हें गंभीर एलर्जी हो गई थी।

कौन थे संजय कपूर

संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। एक बिजनेस लीडर होने के अलावा, वह एक पोलो खिलाड़ी भी थे, जो हमेशा मैच में हिस्सा भी लेते थे। संजय कपूर का अंतिम संस्कार 19 जून को नई दिल्ली में किया गया है। वही 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4- 5 बजे के बीच प्रार्थना सभा भी रखी गई है।

End Of Feed