बॉक्स ऑफिस

Shaitaan Box Office Collection: अजय देवगन की 'शैतान' 150 करोड़ पार करने से चंद कदम दूर, जानें 14वें दिन की कमाई

Shaitaan Box Office Collection: अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने कुल मिलाकर 112 करोड़ की कमाई कर ली है। आइए जानते हैं फिल्म ने 14वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।

FollowGoogleNewsIcon

Shaitaan Box Office Collection: अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन (R. Madhvan) की फिल्म 'शैतान' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो गए है। फिल्म का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। 14 दिन बाद भी फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। अजय और आर माधवन के साथ जानवी बोडीवाला और ज्योतिका मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म जल्द 150 करोड़ की कमाई कर लेगी। आइए जातने हैं फिल्म ने 14वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।

Shaitaan Box Office Collection (credit Pic: Instagram)

लंबे समय बाद किसी हॉरर थ्रिलर फिल्म को दमदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने कुल मिलाकर 112 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 2.50 करोड़ की कमाई की है। मेकर्स को उम्मीद हैं कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा।

जानें शैतान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शैतान ने ओपनिंग डे पर 14. 50 करोड़ की बंपर कमाई की थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 79. 75 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में फिल्म की शुरुआत धीमी रही। फिल्म ने 13वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 2.75 करोड़ कमाए थे। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म करोड़ में कमाई कर रही है। शैतान गुजराती फिल्म वश का हिंदी रीमेक है। वश को ज्यादातर लोगों ने नहीं देखा था। इस वजह से फिल्म की कहानी दर्शकों को नई लग रही है। शैतान बॉक्स ऑफिस पर 8 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म की की कहानी एक बाप की बेटी को काले जादू से बचाने पर आधारित है।

End Of Feed