साउथ मूवीज

Varalaxmi Sarathkumar के मेहंदी-संगीत सेरेमनी की फोटोज आई सामने, त्रिशा कृष्णन भी हुई शामिल

साउथ एक्ट्रेस वरलक्ष्मी सरथकुमार जल्द ही अपने मंगेतर निकोलाई सचदेव के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी की रस्में मेहंदी और संगीत के साथ शुरू हो चुकी हैं। एक्ट्रेस के मेहंदी और संगीत की फोटोज जमकर वायरल हो रही है।

FollowGoogleNewsIcon

साउथ एक्ट्रेस वरलक्ष्मी सरथकुमार जल्द ही अपने मंगेतर निकोलाई सचदेव के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी की रस्में मेहंदी और संगीत के साथ शुरू हो चुकी हैं। फैंस इस कपल को काफी पसंद कर रहे हैं। इन जोड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबकल वायरल हो रही है। इन फोटोज में दुल्हन की सबसे अच्छी दोस्त त्रिशा कृष्णन और अन्य सितारों भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।

Varalaxmi Sarathkumar

हरे-पीले रंग के लहंगे में आई नजर

काफी समय से ऐसी चर्चा थी कि एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने वाली है। अब आखिकार लंबे इंतजार के बाद अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथकुमार की शादी की रस्में शुरू हो गईं। एक्ट्रेस की मेहंदी चेन्नई में हुई। इस खास मौके की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन वायरल फोटोज में एक्ट्रेस हरे-पीले रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। वहीं होने वाला दूल्हा निकोलाई ने हरे रंग का कुर्ता पहना हुआ है। जिसमें वो बहुत अच्छे लग रहे हैं।

End Of Feed