टीवी मसाला

Bigg Boss 18: मां की सलाह को अपनाकर बिग-बॉस की ट्रॉफी घर लेकर जाएंगे Rajat Dalal? मम्मी ने इस कंटेस्टेंट का किया पर्दाफाश!

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 खूब चर्चा में है। शो में चाहत पांडे, विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, कशिश कपूर, रजत दलाल, चुम दरांग, अविनाश मिश्रा जैसे तमाम सितारे नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें रजत की मां रजत को कुछ समझा रही हैं।

FollowGoogleNewsIcon

Bigg Boss 18: जैसे-जैसे समय बीतते जा रहा है वैसे-वैसे शो और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग होते जा रहा है। ‘बिग बॉस 18’ के आने वाले वीकेंड के वार में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। हर सीजन की तरह इस सीजन भी कंटेस्टेंट को अपने परिवार वालों से बात करने का मौका मिलेगा। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें रजत दलाल की मां उन्हें कुछ बात समझा रही हैं। आइए जानते हैं कि रजत की मम्मी ने उन्हें किस कंटेस्टेंट से दूर रहने की सलाह दी है।

Bigg Boss 18

हाल ही सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई थी। इसमें रजत दलाल का नाम भी शामिल था। इन सबको कहा गया था कि वे फोकस होकर गेम खेलें। हाल ही में रिलीज हुए प्रोमों में नजर आ रहा है कि रजत जैसी ही अपनी मां को देखते हैं तो उन्हें नमस्ते बोलते हैं और उनकी मम्मी बोलती हैं-" तेरा प्यार मुझे यहां ले ही आया। फिर वो रजत से पूछती हैं सब ठीक है। मन लग रहा है घर में।" ये सब बात सुनकर रजत बहुत इमोशनल हो जाते हैं और रोना शुरू कर देते हैं। रजत की मां रजत को सुझाव देती हैं कि-"कुछ लोग हैं उन लोगों से थोड़ा बचकर रहना। वो लोग पीठ पीछे तेरी बातें करते हैं। दिग्विजय आया बहुत खुश था मेरा बेटा तुम उसको भाई की तरह देखते हो लेकिन दिग्विजय बनावटी बातें करता है।"

दिग्विजय ने नहीं माना रजत को दिल से दोस्त?

"दिग्विजय को ये सब नहीं करना चाहिए।" इसके बाद रजत कहते हैं-"कि मेरा मन भी नहीं करता उससे बात करने का। मैं दूर रहता हूं।" रजत की मां का कहना है कि रजत ने दिग्विजय को मन से दोस्त माना था, लेकिन उसे ऐसा नहीं मना। रजत की मां ने कहा-'जैसे दिग्विजय बाहर से शो देखता हुआ आया है। उसे लगा रजत की इमेज ये है वो है उसके पास नहीं बैठना उसको गुंडा बोलना। कुछ भी बोले कोई मतलब नहीं है।

End Of Feed