'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम आशीष कपूर को कथित रेप के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Image Source: X Account
Ashish Kapoor arrested on alleged rape charges: टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर आशीष कपूर को लेकर 4 सितंबर की सुबह बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो आशीष कपूर को कथित रेप मामले में गिरफ्तार किया गया है। आशीष कपूर (Ashish Kapoor) को पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है। आशीष कपूर पर यह मामला पुलिस ने नेशनल कैपिटल के सिविल लाइंस थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने आशीष कपूर पर आरोप लगाते हुए बताया कि अभिनेता ने दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान उनके साथ बाथरूम में मारपीट की थी। यह घटना अगस्त के दूसरे हफ्ते की है। महिला द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी थी।
पुलिस ने यह बताया है कि महिला शुरुआत में कई लोगों के नाम लिए थे लेकिन बाद में उन्होंने अपने बयान में बदलाव किया। शुरुआत की शिकायत में आरोप यह था कि आशीष ने कुछ लोगों के साथ मिलकर महिला के साथ रेप किया था। बाद में यह बयान बदला गया और महिला ने आशीष कपूर पर ही रेप का आरोप लगाया। पुलिस इस मामले में लीगल ओपिनियन भी ले रहे हैं। पुलिस इस मामले की बड़ी ही बारीकी से जांच कर रही है।
सीनियर पुलिस ऑफिसर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बताया कि उन्होंने आशीष कपूर को गोवा में ट्रेस किया था। जब पुलिस गोवा पहुंची तो आशीष कपूर वहां से भाग गए थे। इसके बाद उन्हें पुलिस ने पुणे में अरेस्ट किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। टीवी मसाला (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मैं ललित कुमार, बीते दो सालों से टाइम्स नाउ नवभारत से जुदा हुआ हूं। मैं यहां पर वरिष्ठ विशेष संवाददाता (SENIOR SPECIAL CORRESPONDENT) के पद पर काम कर ...और देखें

The Bengal Files Box Office Collection Day 3: कमाल नहीं दिखा पाई 'द बंगाल फाइल्स', तीसरे दिन की इतनी कमाई

'दबंग' डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान को बताया 'गुंडा', खान फैमिली के लिए कही ये बात

Filmfare Glamour & Style Awards 2025 Winner List: एक बार फिर दिखा रेखा का जलवा, अनन्या पांडे बनी 'यूथ आइकन'

Bigg Boss 19: बसीर अली की सूझबूझ ने बचाई कंटेस्टेंट्स की जान, टला बड़ा हादसा

Param Sundari Box Office: 50 करोड़ी बन गई सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म, कमाई देख खुश हुए मेकर्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited