वेब सीरीज

अपूर्वा मखीजा ने कैमरे के सामने मानी अपनी गलती, इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद पर बोलीं, मैं बहुत ज्यादा रोई थी...

Apoorva Mukhija Reveals She Cried Alot After India's Got Latent Controversy: मशहूर सोशल मीडिया पर्सनालिटी और एक्ट्रेस अपूर्वा मखीजा ने बीती रात पैपराजियों संग बात करते हुए बताया कि वह 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद खूब रोई थीं। अपूर्वा मखीजा ने वीडियो में फैंस को भी कुछ टिप्स दिये।

FollowGoogleNewsIcon

Apoorva Mukhija Reveals She Cried Alot After India's Got Latent Controversy: सोशल मीडिया पर्सनालिटी और एक्ट्रेस अपूर्वा मखीजा इन दिनों काफी लाइमलाइट में हैं। यूं तो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद से ही अपूर्वा मखीजा सुर्खियों में बनी हुई हैं। लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। वहीं बीती रात उन्हें पैपराजियों द्वारा स्पॉट किया गया, जहां अपूर्वा मखीजा ने कैमरे के सामने बताया कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद वह खूब रोई थीं। अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं जब एक पैपराजी ने उनसे पूछा कि आपको क्या लगता है कि आपसे गलती हुई थी? इसपर भी अपूर्वा मखीजा ने करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद पर अपूर्वा मखीजा ने मानी गलती!

अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) से पैपराजी ने सवाल किया था कि वह फैंस को क्या संदेश दे सकती हैं कि वे बुरे वक्त में भी खुद को संभाल सकें। इस बात पर अपूर्वा मखीजा ने कहा, "यार मैं तो बहुत ज्यादा रोई थी। मैं सबको यही सलाह दूंगी कि थोड़ा-थोड़ा रो लो। आपके पास बस अच्छे दोस्त हों, अच्छे लोग हों तो सब कुछ ठीक हो जाता है।" पैपराजियों संग अपूर्वा की बातचीत यहीं खत्म नहीं हुई। एक पैपराजी ने उनसे पूछा, "आपको महसूस हुई कि नहीं गलती कि आपने किया था।" इसपर अपूर्वा मखीजा ने जबरदस्त एक्सप्रेशन दिया।

End Of Feed