'हेड्स ऑफ स्टेट' के विवाद के बीच प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'कभी-कभी आपको...'

Image Source: Priyanka Chopra Instagram
Priyanka Chopra Cryptic Post: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म या प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट है। प्रियंका चोपड़ा की नई पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसा लिख दिया है जिसको लेकर काफी बात की जा रही है। साथ ही साथ इस पोस्ट को प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर के कमेंट से जोड़ा जा रहा है। तो चलिए जानते हैं ये आखिर पूरा मामला क्या है।
प्रिंयका चोपड़ा ने शेयर की नई पोस्ट
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन सब से बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है 'कभी-कभी आपको पीछे जाना पड़ता है ताकि आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो (Sometimes you have to go backwards to go forward)'। प्रियंका चोपड़ा का ये पोस्ट तब आया जब उनकी मैनेजर के एक कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। दरअसल, प्रियंका की मैनेजर ने उनकी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' (Heads of State) की सक्सेस का क्रेडिट प्रियंका को दे दिया, जिसके बाद जॉन सीना (John Cena) और इदरीस एल्बा (Idris Elba) के फैंस भड़क गए और विवाद शुरू हो गया था।

प्रियंका चोपड़ा वर्क फ्रंट
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी पोस्ट के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों और सीरीज को लेकर भी खबरों में हैं। प्रियंका चोपड़ा द ब्लफ (The Bluff), सिटाडेल सीजन 2 (Citadel Season 2), एसएसएमबी29 (SSMB29), जी ले जरा (Jee Le Zaraa) जैसी फिल्मों और सीरीज में नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वर्ल्ड सिनेमा (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अभय, अप्रैल 2024 से टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) में चीफ कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे बॉलीवुड लाइफ और इनशॉर्ट्स में सब-ए...और देखें

The Bengal Files Box Office Collection Day 3: कमाल नहीं दिखा पाई 'द बंगाल फाइल्स', तीसरे दिन की इतनी कमाई

'दबंग' डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान को बताया 'गुंडा', खान फैमिली के लिए कही ये बात

Filmfare Glamour & Style Awards 2025 Winner List: एक बार फिर दिखा रेखा का जलवा, अनन्या पांडे बनी 'यूथ आइकन'

Bigg Boss 19: बसीर अली की सूझबूझ ने बचाई कंटेस्टेंट्स की जान, टला बड़ा हादसा

Param Sundari Box Office: 50 करोड़ी बन गई सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म, कमाई देख खुश हुए मेकर्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited