हेल्थ

सिर्फ पूजा पाठ ही नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं पान के पत्ते, जानें किन रोगों में पहुंचाते हैं फायदा

Paan Ke Patte Khane Ke Fayde In Hindi : पान का पत्ता हमारे घरों में सभी पूजा-पाठ के कामों में प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा पान खाना भारतीय लोगों का पुराना शौक भी रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पान का पत्ता आपकी सेहत को काफी फायदे भी पहुंचाता है। जी हां आज हम आपको पान के पत्ते के हेल्थ बेनिफिट्स बताने जा रहे हैं।

FollowGoogleNewsIcon

Paan Ke Patte Khane Ke Fayde In Hindi : भारतीय संस्कृति में पान का पत्ता शुभता, औषधीय गुणों और हमारी परंपरा का प्रतीक है। चाहे कोई पूजा-पाठ हो, शादी-ब्याह या फिर कोई धार्मिक आयोजन... हर शुभ मौके पर पान का पत्ता अहम होता है। विज्ञान और आयुर्वेद भी इसके गुणों को मान्यता देते हैं। इसके पत्तों में मौजूद औषधीय गुणों से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, पान के पत्ते में प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो आपकी सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचा सकते हैं।

Health benefits of paan leaves

पान के पत्ते के फायदे

कई शोधों में यह पाया गया है कि पान का पत्ता कुछ हद तक कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में सहायक हो सकता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। वहीं आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल सर्दी-जुकाम, खांसी, गले की खराश और मुंह की दुर्गंध जैसी सामान्य समस्याओं में सदियों से किया जा रहा है। इसके अलावा, पान के पत्तों का उपयोग पाचन क्रिया को सुधारने के लिए भी किया जाता है, क्योंकि यह पेट की अम्लता को नियंत्रित करता है और गैस या अपच जैसी समस्याओं को कम करता है।

पान के पत्ते चबाने से मुंह की बदबू दूर होती है और सांसों को ताजगी मिलती है, क्योंकि इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह के जीवाणुओं को कम करते हैं। यह गुण पान को भोजन के बाद एक प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर बनाता है। पान के पत्तों में पाए जाने वाले विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं।

End Of Feed