हेल्थ

बाढ़ के बाद होने वाले जलभराव में कैसे रखें सेहत का ख्याल, जमा पानी कैसे हो सकता है नुकसानदेह, क्या बरतें सावधानी

Flood Health And Precaution Tips In Hindi: भारत में हर साल बाढ़ के बाद जलभराव से कई बीमारियां फैलती हैं। जमा पानी डेंगू, मलेरिया, हैजा और टाइफॉइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। जानिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल, क्यों दूषित पानी और गंदगी नुकसानदेह हो सकती है और कौन सी जरूरी सावधानियां अपनाकर आप खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।

FollowGoogleNewsIcon

Flood Health And Precaution Tips In Hindi: भारत में हर साल मॉनसून के दौरान कई राज्य बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। इस साल भी बिहार, उत्तर प्रदेश, असम और केरल जैसे राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बाढ़ के बाद सिर्फ घर और सड़कें ही पानी में नहीं डूबते, बल्कि जलभराव से कई तरह की बीमारियां भी फैलती हैं। ऐसे हालात में सेहत की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। आइए जानते हैं कि बाढ़ के बाद जमा पानी क्यों खतरनाक होता है और किन सावधानियों से हम खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।

Flood Health And Precaution Tips In Hindi

जमा पानी कैसे बनता है बीमारियों का घर

बाढ़ के बाद जब पानी सड़कों, गलियों और घरों में जमा हो जाता है तो उसमें गंदगी, सीवेज और कीड़े-मकौड़े मिलकर खतरनाक माहौल बना देते हैं। यही पानी डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों को बढ़ावा देता है। असम और बिहार जैसे राज्यों में हर साल बाढ़ के बाद मलेरिया और डेंगू के केस तेजी से बढ़ते हैं। इसके अलावा इस पानी से हैजा, टाइफॉइड और डायरिया जैसी संक्रामक बीमारियां भी फैल सकती हैं।

दूषित पानी से बढ़ता संक्रमण का खतरा

बाढ़ के समय नल का पानी या कुओं का पानी भी दूषित हो सकता है। यह पानी पीने से उल्टी, दस्त और पेट संबंधी गंभीर संक्रमण हो सकते हैं। कई बार बच्चों और बुजुर्गों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिस वजह से उन्हें जल्दी बीमारी घेर लेती है।

End Of Feed