देश

सरकार ने TikTok से नहीं हटाई रोक, प्रतिबंध अभी भी जारी; आधिकारिक सूत्रों ने दी जानकारी

TikTok: केन्द्र सरकार ने चीनी सोशल मीडिया मंच टिकटॉक से रोक हटाने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। सरकार के एक सूत्र ने कहा कि भारत सरकार ने टिकटॉक से रोक हटाने कोई आदेश जारी नहीं किया है।

FollowGoogleNewsIcon

TikTok: केन्द्र सरकार ने चीनी सोशल मीडिया मंच टिकटॉक से रोक हटाने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार देर रात यह जानकारी दी। कुछ लोगों द्वारा टिकटॉक वेबसाइट तक पहुंचने में सक्षम होने के दावे के बाद विरोधाभासी रिपोर्ट सामने आने लगीं। सरकार के एक सूत्र ने कहा कि भारत सरकार ने टिकटॉक से रोक हटाने कोई आदेश जारी नहीं किया है। ऐसा कोई भी बयान या खबर झूठी और भ्रामक है।

भारत में TikTok पर जारी है प्रतिबंध

बता दें, टिकटॉक युवा लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है, लेकिन इसके चीनी स्वामित्व की वजह से यह आशंका जताई गई है कि चीन इसका इस्तेमाल उपयोगकर्ताओं का डेटा एकत्र करने या चीन समर्थक बयानों और गलत सूचनाओं को फैलाने के लिए कर सकता है। टिकटॉक का स्वामित्व बाइटडांस के पास है, जो एक चीनी कंपनी है जिसने 2020 में अपना मुख्यालय सिंगापुर में स्थानांतरित कर दिया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End Of Feed