देश

Flood News: देश में 21 जगहों पर बाढ़ का खतरा, बिहार-असम में चार स्थानों पर स्थिति गंभीर

Flood News: देश में भारी बारिश के बाद कई राज्यों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नदियां उफान पर है और जलाशयों से पानी भारी मात्रा में छोड़ा जा रहा है।

FollowGoogleNewsIcon

Flood News: देश के कई राज्यों में भारी बारिश और नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी के चलते बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) द्वारा गुरुवार को जारी किए गए दैनिक बाढ़ बुलेटिन में 21 नदी निगरानी स्थलों पर बाढ़ की संभावना जताई गई है, जिनमें से चार स्थल गंभीर स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि किसी भी नदी ने अभी तक अपने उच्चतम बाढ़ स्तर (HFL) को पार नहीं किया है, लेकिन असम और बिहार में चार स्थानों पर जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है, जिससे स्थानीय प्रशासन और निवासियों की चिंता बढ़ गई है।

देश के कई शहरों में बाढ़ का खतरा (फाइल फोटो- PTI)

असम और बिहार में खतरे की घंटी

बुलेटिन के अनुसार, असम के गोलाघाट जिले में धनसिरी नदी, और बिहार में बागमती और गंडक नदियों का जलस्तर चिंताजनक बना हुआ है। इन नदियों में या तो जलस्तर लगातार बढ़ रहा है या स्थिर बना हुआ है, जो आने वाले दिनों में बाढ़ का संकेत हो सकता है। इसके साथ ही असम के कछार, करीमगंज और हैलाकांडी जिलों में क्रमशः बराक, कुशियारा और कटखल नदियों के जल स्तर में भी तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। बिहार में रुनीसैदपुर में बागमती और बसुआ में कोसी नदी का जल स्तर भी बढ़ रहा है, हालांकि अभी ये खतरे के निशान से नीचे हैं।

End Of Feed