देश

'हम यूक्रेन संघर्ष के शीघ्र अंत और स्थायी शांति की...', विदेश मंत्रालय ने दिया बड़ा बयान

Russia Ukraine War: भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह यूक्रेन संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने और क्षेत्र में स्थायी शांति की वापसी का समर्थन करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सभी पक्ष रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ेंगे। भारत संघर्ष के शीघ्र अंत और स्थायी शांति की स्थापना का समर्थन करता है।

FollowGoogleNewsIcon

Russia Ukraine War: भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह यूक्रेन संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने और क्षेत्र में स्थायी शांति की वापसी का समर्थन करता है। विदेश मंत्रालय की यह टिप्पणी यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए वाशिंगटन द्वारा नए सिरे से किए जा रहे प्रयासों के बीच आई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फाइल फोटो)

मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि जहां तक यूक्रेन में संघर्ष का सवाल है, हम यूक्रेन में शांति स्थापित करने की दिशा में हाल के सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं। उन्होंने अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि हमें उम्मीद है कि सभी पक्ष रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ेंगे। भारत संघर्ष के शीघ्र अंत और स्थायी शांति की स्थापना का समर्थन करता है।

जयशंकर ने सिबिहा से की बात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को अपने यूक्रेनी समकक्ष आंद्रेई सिबिहा के साथ यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की। जयशंकर के साथ फोन पर बातचीत के बाद सिबिहा ने कहा कि उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष को ‘‘वर्तमान युद्ध की स्थिति और यूक्रेन की ओर से न्यायोचित शांति प्राप्त किए जाने के प्रयासों’’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘हम शत्रुता की पूर्ण समाप्ति और व्यापक अंतरराष्ट्रीय शांति प्रयासों के समर्थन में भारत की बुलंद आवाज और सक्रिय भूमिका पर भरोसा करते हैं।’’

End Of Feed