देश

Nepal Crisis: नेपाल में तनाव और कर्फ्यू के बाद पानीटंकी के रास्ते लौटे भारतीय, कई लोग हवाई अड्डे पर फंसे

नेपाल में चल रहे 'जेन जेड' विरोध प्रदर्शनों के बीच स्थिति अस्थिर बनी हुई है। हिंसक विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहने के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। वहीं, कई भारतीय एयरपोर्ट पर फंस गए हैं।

FollowGoogleNewsIcon

Indians Stranded in Nepal: पड़ोसी देश नेपाल में तनावपूर्ण स्थिति और कर्फ्यू के बीच कई भारतीय नागरिक बुधवार को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के पानीटंकी में भारत-नेपाल सीमा पार कर भारत लौट आए। एएनआई से बात करते हुए ऐसे ही एक युवा भारतीय ने कहा कि वहां स्थिति नियंत्रण से बाहर है... हड़ताल 10-15 दिनों तक जारी रहेगी... हम असम से हैं और नेपाल से लौट रहे हैं। भारत लौटकर अच्छा लग रहा है। जान वापस आ गई।

नेपाल में फंसे कई भारतीय (ANI)

कई भारतीय एयरपोर्ट पर फंसे

वहीं, कई भारतीय अभी भी नेपाल में फंसे हुए हैं। मुंबई के मयूर पाटिल ने कहा, हम भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन और नेपाल के दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए आए थे... हम 8 सितंबर को यहां पहुंचे थे। हमने पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन किए, लेकिन अब हम विरोध प्रदर्शनों के कारण फंस गए हैं। हमने भारतीय दूतावास को फोन किया और उन्होंने हमें जहां भी हैं, वहीं सुरक्षित रहने को कहा। वे हमें बताएंगे कि आगे क्या करना है। हमारा 8 दिनों का टूर प्लान था... हमारे ग्रुप में 15 लोग हैं।

नेपाल में संकट गहराया

नेपाल में चल रहे 'जेन जेड' विरोध प्रदर्शनों के बीच स्थिति अस्थिर बनी हुई है। यह एक व्यापक आंदोलन है जिसका नेतृत्व छात्र और युवा नागरिक कर रहे हैं और सरकार से अधिक जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। देश के कई हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहने के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, उनके सचिवालय ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की। इससे पहले चार मंत्री अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं।

End Of Feed