देश

रांची से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS ने की संयुक्त कार्रवाई

रांची से एक संदिग्ध आतंकी को दिल्ली की स्पेशल पुलिस फोर्स के साथ स्थानिय पुलिस और झारखंड ATS ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए इस्लामनगर इलाके से गिरफ्तार किया।
terror

झारखंड की राजधानी रांची से आतंकी गिरफ्तार

Ranchi Terrorist Arrested: झारखंड की राजधानी रांची में आतंकी गतिविधी को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। दिल्ली की स्पेशल पुलिस झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रांची के इस्लामनगर से एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि यह ISIS का आतंकी असहर दानिश है।

असहर दानिश बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है। दिल्ली में दर्ज मामले के आधार पर दिल्ली स्पेशल पुलिस की टीम इसकी तलाश कर रही थी। अब जहां संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने क्या कहा?

रांची के सिटी डीएसपी के वी रमन ने गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी की पुष्टि की है। उनके द्वारा बताया गया कि दिल्ली पुलिस झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अब पूछताछ की जा रही है।

हथियार के साथ आतंकी गिरफ्तार

बता दें कि आतंकी को रांची के तबारक लॉज से एक हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में या सफलता हासिल हुई है। अशहर दानिश नाम का यह आतंकी लॉज में काफी दिनों से अपना ठिकाना बनाए हुए था. अशहर झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आतंकी को गिरफ्तार कर अपने साथ रिमांड पर दिल्ली ले जाएगी।

आखिर कैसे पकड़ा गया आतंकी?

गिरफ्तार आतंकी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबारक लॉज में कमरा लेकर रह रहा था। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को उसके बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद झारखंड एटीएस से समन्वय स्थापित कर लॉज पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया है। एटीएस और दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने लॉज से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    Nitin Arora author

    नितिन अरोड़ा टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पिछले आधे दशक से अधिक समय से कई मीडिया संस्थानों में ...और देखें

    End of Article

    © 2025 Bennett, Coleman & Company Limited