देश

Jammu Train Cancelled List: बाढ़ और कटाव का असर रेलवे यातायात पर, रद्द और बहाल की गई ट्रेनों की लिस्ट

उत्तर रेलवे ने आज जानकारी दी कि चक्की नदी में आई भीषण बाढ़ और कटाव के चलते जम्मू डिवीजन में रेल यातायात अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इस आपदा का असर सैकड़ों यात्रियों पर पड़ा है।
train

चक्की नदी में बाढ़ और कटाव से रेलवे ट्रैफिक ठप, दर्जनों ट्रेनें रद्द (photo- iStock images)

जम्मू: चक्की नदी में बाढ़ और कटाव से रेलवे ट्रैफिक ठप, दर्जनों ट्रेनें रद्द, कई का रूट बदला और कुछ को बीच रास्ते रोका गया है। उत्तर रेलवे ने आज जानकारी दी कि चक्की नदी में आई भीषण बाढ़ और कटाव के चलते जम्मू डिवीजन में रेल यातायात अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इस आपदा का असर सैकड़ों यात्रियों पर पड़ा है। रेलवे ने 44 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है, जबकि कई अन्य ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित, आंशिक रूप से शुरू, अथवा बीच रास्ते पर ही रोका गया है।

कितनी ट्रेनें हुई प्रभावित:

  • 44 ट्रेनें रद्द
  • 6 ट्रेनों की आंशिक बहाली
  • 7 ट्रेनें पूरी तरह से बहाल
  • 3 ट्रेनें डायवर्ट
  • 16 ट्रेनें शॉर्ट ओरिजिनेट
  • 28 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट

पूरी तरह रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें

  • 12265 दिल्ली सराय रोहिल्ला – जम्मूतवी
  • 12425 नई दिल्ली – जम्मूतवी
  • 22402 कैप्टन तुषार महाजन – दिल्ली सराय रोहिल्ला
  • 22462 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली
  • 16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – चेन्नई
  • 22440 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली वंदे भारत
  • 14503 कालका – श्री माता वैष्णो देवी कटरा
  • 12238 जम्मूतवी – वाराणसी
  • 18310 जम्मूतवी – संबलपुर
  • 74901 से 74910 और 74673-74674 तक की पैसेंजर सेवाएं भी रद्द

आंशिक रूप से बहाल की गई ट्रेनें

जम्मूतवी से कमाख्या, संबलपुर, वारणसी, बांद्रा टर्मिनस, चापरा और डॉ. अंबेडकर नगर की ओर जाने वाली कुल 6 ट्रेनें आंशिक रूप से बहाल की गई हैं।

पूरी तरह से बहाल की गई ट्रेनें

  • 12470 जम्मूतवी – कानपुर सेंट्रल
  • 12414 जम्मूतवी – अजमेर
  • 13152 जम्मूतवी – कोलकाता टर्मिनल
  • 12426 जम्मूतवी – नई दिल्ली
  • 14662 जम्मूतवी – बाड़मेर
  • 15098 जम्मूतवी – भागलपुर
  • 11078 जम्मूतवी – पुणे

मार्ग परिवर्तित ट्रेनों में शामिल

  • 22478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली वंदे भारत
  • 19224 जम्मूतवी – साबरमती
  • 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – डॉ. अंबेडकर नगर
  • बीच रास्ते पर रोकी गई (शॉर्ट-टर्मिनेट) ट्रेनों की प्रमुख सूची:
  • 12413 अजमेर – जम्मूतवी (दिल्ली पर समाप्त)
  • 11449 जबलपुर – कटरा (हजरत निजामुद्दीन पर समाप्त)
  • 11077 पुणे – जम्मूतवी (नई दिल्ली पर समाप्त)
  • 12919 डॉ. अंबेडकर नगर – कटरा (नई दिल्ली पर समाप्त)
  • 12475 हापा – कटरा (नई दिल्ली पर समाप्त)
  • 19223 साबरमती – जम्मूतवी (पठानकोट पर समाप्त)
  • 15655 कामख्या – कटरा (घगवाल पर समाप्त)
  • बीच रास्ते से शुरू (शॉर्ट-ओरिजिनेट) की गई प्रमुख ट्रेनें:
  • 12238 जम्मूतवी – वाराणसी (अब जालंधर कैंट से शुरू)
  • 12356 जम्मूतवी – पटना (अब लुधियाना से शुरू)
  • 11450 कटरा – जबलपुर (अब हजरत निजामुद्दीन से शुरू)
  • 11078 जम्मूतवी – पुणे (अब अंबाला कैंट से शुरू)
  • 03310 जम्मूतवी – धनबाद (अब अंबाला कैंट से शुरू)

रेलवे की अपील:

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें। मौसम के हालात और रेलवे ट्रैक की स्थिति को देखते हुए समय-समय पर अपडेट जारी किए जाएंगे।यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। रेलवे प्रशासन लगातार हालात की निगरानी कर रहा है और जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

भावना किशोर author

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 10 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यू...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited