'मतपत्रों से क्यों डरती है भाजपा...', सिद्दारमैया ने उठाए सवाल; कहा- क्या पाषाण युग में वापस चले गए उन्नत देश?

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (फोटो साभार: @siddaramaiah)
Local Body Elections: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शनिवार को आगामी बीबीएमपी स्थानीय चुनावों में मतपत्रों के इस्तेमाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा मतपत्रों से क्यों डरती है? उन्नत देशों ने पहले ही मतपत्रों को लागू कर दिया है; तो क्या वह देश पाषाण युग में वापस चले गए हैं?
सिद्दारमैया ने क्या कुछ कहा?
सिद्दारमैया ने भाजपा द्वारा उनकी सरकार के मतपत्र का इस्तेमाल करने के निर्णय की तुलना 'पाषाण युग' में वापसी से करने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह कहना ठीक नहीं है कि मतपत्र के उपयोग से हम पाषाण युग में लौट जाएंगे।
यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी की लगभग हर भविष्यवाणी सही...', GST सुधारों को लेकर अशोक गहलोत का बड़ा दावा
उन्होंने आगे कहा कि हम अपने अनुभव के आधार पर कह रहे हैं कि चुनावों में बहुत अन्याय हो रहा है। मतदाता सूची को लेकर कई समस्याएं हैं। राहुल गांधी (कांग्रेस नेता) बिहार में इसके खिलाफ लड़ रहे हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बेंगलुरु के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस किस तरह से हारी थी।
'भाजपा को क्यों सता रही चिंता'
सरकार ने मतपत्र पर वापस लौटने के निर्णय के पीछे कारण बताया है कि ईवीएम को लेकर लोगों के बीच विश्वास और विश्वसनीयता में गिरावट आई है। इससे पहले, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मतपत्रों के इस्तेमाल पर भाजपा की आपत्तियों पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि स्थानीय निकाय चुनावों में मतपत्रों का इस्तेमाल कर्नाटक सरकार का फैसला है। भाजपा इससे चिंतित क्यों है? शिवकुमार ने कहा था कि राज्य सरकार को स्थानीय निकाय चुनाव कराने का अधिकार है। भाजपा इस पर इतनी बेचैन क्यों है?
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कीबोर्ड पीट रहा हूं। परत-दर-परत खबरों को खंगालना और छानना आदतों में शुमार है। पत्रकारिता एवं जनसंच...और देखें

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: ट्रंप ने पीएम मोदी को फिर बताया अपना दोस्त....नेपाल में आज प्रदर्शनकारियों की बैठक

'देश के विकास के लिए काम करूंगा', उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद सीपी राधाकृष्णन ने लिया संकल्प

'भागीदारी की असीमित क्षमताओं को सामने लाएगी व्यापार वार्ता', ट्रंप के ट्वीट के बाद PM मोदी का आया जवाब

रूस में बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास, भारतीय सेना भी दिखाएगी अपनी ताकत

नेपाल के संकटपूर्ण राजनीतिक हालातों के बीच उत्तराखंड की सीमाओं पर सतर्कता: मुख्यमंत्री धामी की समीक्षा बैठक
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited