गुजरात के पावागढ़ मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे का तार टूटने से 6 लोगों की मौत

गुजरात में बड़ा हादसा (फोटो साभार: PTI)
Gujarat Ropeway Accident: गुजरात के पंचमहल जिले के प्रसिद्ध पावागढ़ पहाड़ी मंदिर में शनिवार को एक सामान ढुलाई रोपवे का तार टूट जाने से छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पावागढ़ पहाड़ी पर यह हादसा अपराह्न करीब तीन बजे हुआ। यह पहाड़ी अपनी चोटी पर स्थित महाकालिका मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।
कैसे हुआ हादसा?
समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक (SP) हरेश दुधात ने हादसे में छह मौतों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस और अग्निशमन दल राहत एवं बचाव कार्यों के लिए मौके पर मौजूद हैं। पंचमहल के जिलाधिकारी अजय दहिया ने बताया कि विभिन्न वस्तुओं को ले जाने के लिए बनाया गया रोपवे छह लोगों को लेकर नीचे की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
दहिया ने कहा कि मृतकों में दो लिफ्ट ऑपरेटर, दो मजदूर और दो अन्य लोग शामिल हैं। तार टूटने से केबल कार उस आधार बिंदु के पास गिरी, जहां रोपवे का पहला टावर स्थित है। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि केबल कार कितनी ऊंचाई से गिरी।
पावागढ़ मंदिर लगभग 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। श्रद्धालु मंदिर पहुंचने के लिए या तो लगभग 2000 सीढ़ियां चढ़ते हैं या फिर केबल कार का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण रोपवे को सुबह से ही आम जनता के लिए बंद कर दिया गया था। पावागढ़ पहाड़ी की चोटी पर देवी काली को समर्पित एक भव्य मंदिर है। यहां हर साल लगभग 25 लाख आगंतुक आते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कीबोर्ड पीट रहा हूं। परत-दर-परत खबरों को खंगालना और छानना आदतों में शुमार है। पत्रकारिता एवं जनसंच...और देखें

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: ट्रंप ने पीएम मोदी को फिर बताया अपना दोस्त....नेपाल में आज प्रदर्शनकारियों की बैठक

'देश के विकास के लिए काम करूंगा', उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद सीपी राधाकृष्णन ने लिया संकल्प

'भागीदारी की असीमित क्षमताओं को सामने लाएगी व्यापार वार्ता', ट्रंप के ट्वीट के बाद PM मोदी का आया जवाब

रूस में बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास, भारतीय सेना भी दिखाएगी अपनी ताकत

नेपाल के संकटपूर्ण राजनीतिक हालातों के बीच उत्तराखंड की सीमाओं पर सतर्कता: मुख्यमंत्री धामी की समीक्षा बैठक
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited