देश

मराठा आरक्षण: जरांगे के अनशन का आज 5वां दिन, हाईकोर्ट ने प्रदर्शनकारियों से दोपहर तक सड़कें खाली करने को कहा

दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में जरांगे का आंदोलन जारी रहने के कारण सोमवार को स्थिति को गंभीर बताते हुए, हाईकोर्ट ने एक विशेष सुनवाई के दौरान कहा कि आंदोलन से पहले की सभी शर्तों का उल्लंघन किया गया है।

FollowGoogleNewsIcon

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर कार्यकर्ता मनोज जारंगे का अनशन मंगलवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनके समर्थकों से दोपहर तक शहर की सभी सड़कें खाली करने और सामान्य स्थिति बहाल करने को कहा है। यह देखते हुए कि मराठा आंदोलन के कारण मुंबई सचमुच ठप हो गई है, और सभी शर्तों का उल्लंघन करते हुए शहर को ठप कर दिया गया है, हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह जरांगे और प्रदर्शनकारियों को यह सुनिश्चित करने का मौका दे रहा है कि मंगलवार दोपहर तक सभी सड़कें खाली और साफ कर दी जाएं।

मनोज जरांगे का अनशन जारी (PTI)

हाई कोर्ट ने स्थिति को बताया गंभीर

दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में जरांगे का आंदोलन जारी रहने के कारण सोमवार को स्थिति को गंभीर बताते हुए, हाईकोर्ट ने एक विशेष सुनवाई के दौरान कहा कि आंदोलन से पहले की सभी शर्तों का उल्लंघन किया गया है। अदालत ने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन के लिए निर्धारित क्षेत्र के भीतर ही रहने को कहा। न्यायमूर्ति रवींद्र घुगे और न्यायमूर्ति गौतम अंखड की पीठ ने कहा कि चूंकि प्रदर्शनकारियों के पास आंदोलन जारी रखने की वैध अनुमति नहीं है, इसलिए वह महाराष्ट्र सरकार से अपेक्षा करती है कि वह उचित कदम उठाकर कानून में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करे।

सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि अब से कोई और प्रदर्शनकारी शहर में प्रवेश न कर सके। जब हाई कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को आंदोलन के लिए निर्धारित स्थान - आजाद मैदान में न रुकने और दक्षिण मुंबई के महत्वपूर्ण इलाकों और सड़कों को अवरुद्ध करने के लिए कड़ी फटकार लगाई, तो 43 वर्षीय जरांगे ने अपने समर्थकों से अदालत के निर्देशों का पालन करने और सड़कों पर घूमकर लोगों को असुविधा नहीं पहुंचाने को कहा है।

End Of Feed