देश

इस साल PM मोदी का जन्मदिन होगा स्पेशल, ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का करेंगे शुभारंभ ; पढ़ें क्या है योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन 17 सितंबर 2025 को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” की शुरुआत करेंगे। इस पहल का मकसद महिलाओं और बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, जागरूकता और गुणवत्तापूर्ण देखभाल सुनिश्चित करना है। इसके तहत देशभर में 75,000 स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे और सभी आंगनवाड़ियों में पोषण माह मनाया जाएगा। साथ ही, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा भी चलाया जाएगा।
pm modi news (3)

पीएम मोदी 17 सितंबर को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ करेंगे। (फोटो सोर्स: PTI)

Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyaan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस बार बेहद खास होने वाला है। 17 सितंबर यानी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसका मकसद पूरे देश में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है।

क्या है इस अभियान का उद्देश्य?

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस पहल का उद्देश्य पूरे भारत में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना, बेहतर पहुंच, गुणवत्तापूर्ण देखभाल और जागरूकता सुनिश्चित करना है।"

जेपी नड्डा ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं में 75,000 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ये शिविर महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए हैं। जहां उन्हें सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएंगे, जो सरकार के समावेशी स्वास्थ्य सेवा के दृष्टिकोण का समर्थन करते हैं।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा

केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया,"पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के लिए सभी आंगनबाड़ियों में पोषण माह मनाया जाएगा. इन सभी उपायों का उद्देश्य देश भर में स्वस्थ परिवारों और सशक्त समुदायों का निर्माण करना है।" इसके अलावा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने का फैसला किया है। इस दौरान देशभर में तमाम आयोजन किए जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    Piyush Kumar author

    मैं Times Now नवभारत डिजिटल के न्यूज़ डेस्क में Senior Copy Editor के पद पर कार्यरत हूं। देश और दुनिया में चल रही घटनाओं पर बारीकी से नज़र रखना और उन्...और देखें

    End of Article

    © 2025 Bennett, Coleman & Company Limited