भारत के इन शहरों में मौजूद हैं भगवान कृष्ण के सबसे बड़े और प्रसिद्ध मंदिर, जानें इनके नाम

भारत में कई ऐसे प्रसिद्ध मंदिर हैं जो भगवान कृष्ण को समर्पित हैं और अपनी भव्यता और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाने जाते हैं। ये मंदिर न केवल धार्मिक श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख स्थल हैं, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में आइए जानते हैं भारतीय शहरों के फेमस कृष्ण मंदिरों के नाम और उनके बारे में।

द्वारकाधीश मंदिर द्वारका
01 / 07
Image Credit : Canva

​द्वारकाधीश मंदिर, द्वारका

द्वारकाधीश मंदिर गुजरात के द्वारका का प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर है। यह चार धाम यात्रा का पश्चिमी धाम है। यह मंदिर गोमती क्रीक के किनारे स्थित है और इसका मुख्य मंदिर 43 मीटर की ऊंचाई पर बना है। (फोटो: Canva)

श्री बांके बिहारी मंदिर वृंदावन
02 / 07
Image Credit : Canva

​श्री बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन

यह वृंदावन का सबसे प्राचीन एवं प्रसिद्ध मंदिर है। भगवान कृष्ण को बांके बिहारी भी कहा जाता है, इसलिए मंदिर का नाम भी इसी पर रखा गया है। जन्माष्टमी के दिन मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए रात 2 बजे मंदिर के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। (फोटो: Canva)

श्रीकृष्ण मठ मंदिर उडुपी
03 / 07
Image Credit : Canva

​श्रीकृष्ण मठ मंदिर, उडुपी

यह कर्नाटक का प्रमुख धार्मिक स्थल, जहां भगवान की पूजा मंदिर की नौ खिड़कियों के सूराखों से की जाती है। यह मंदिर हर साल भारी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है, खासकर जन्माष्टमी के अवसर पर इसकी रौनक देखते ही बनती है। (फोटो: Canva)

जगन्नाथ मंदिर पुरी
04 / 07
Image Credit : Canva

​जगन्नाथ मंदिर, पुरी

उड़ीसा के पुरी शहर में स्थित यह मंदिर भगवान कृष्ण को उनके बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ दर्शाता है। जन्माष्टमी के अलावा यहां की वार्षिक रथ यात्रा बहुत प्रसिद्ध है, जो बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। (फोटो: Canva)

सांवलिया सेठ मंदिर राजस्थान
05 / 07
Image Credit : Canva

​सांवलिया सेठ मंदिर, राजस्थान

चित्तौड़गढ़ में स्थित यह मंदिर गिरिधर गोपालजी को समर्पित है। खास बात यह कि यहां व्यापारी अपने आर्थिक संकट में भगवान को बिजनेस पार्टनर मानकर पूजा करते हैं। (फोटो: Canva)

इस्कॉन मंदिर वृंदावन
06 / 07
Image Credit : Canva

​इस्कॉन मंदिर, वृंदावन

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थित इस्कॉन मंदिर, जिसे श्री कृष्ण बलराम मंदिर भी कहा जाता है, विश्व के प्रमुख इस्कॉन मंदिरों में से एक है। (फोटो: Canva)

इस्कॉन मंदिर बेंगलुरु
07 / 07
Image Credit : Canva

​इस्कॉन मंदिर, बेंगलुरु

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित यह मंदिर दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिरों में से एक है। इस मंदिर की वास्तुकला और खूबसूरती देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। (फोटो: Canva)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited