मुंबई हुई पानी-पानी, जानिए देश में इस जैसे कौन से अन्य शहर हैं
मुंबई में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण यहां के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह जलभराव के चलते लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। पानी से लबालब भरी सड़कों पर गाड़ियां डूब गईं। ऐसे में मुंबई के विकल्प के तौर पर किन अन्य शहरों में अपना समय बिता सकते हैं? चलिए जानते हैं -

पुणे
मुंबई के पास ही बसा पुणे अपने शिक्षण संस्थानों और आईटी इंडस्ट्री के लिए पहचाना जाता है। मुंबई के पास होने के चलते काफी लोग दोनों शहरों के बीच नियमित तौर पर आवाजाही करते हैं। यह एक तेजी से विकसित होता शहर है।

बेंगलुरु
बेंगलुरु को सिलिकॉन सिटी ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। यह टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का हब है। मुंबई की तरह ही बेंगलुरु का मौसम भी काफी अच्छा रहता है। यहां की हरियाली मन मोह लती है।

अहमदाबाद
अहमदाबाद गुजरात का इकोनॉमिक हब है। इस शहर को अपनी टेक्सटाइल इंडस्ट्री और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है।

कोलकाता
कोलकाता को देश की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। कोलकाता का इतिहास काफी समृद्ध है। यह शहर अपनी कला, लिटरेचर और त्योहारों के लिए जाना जाता है।

चेन्नई
चेन्नई दक्षिण भारत का बड़ा आर्थिक और सांस्कृतिक सेंटर है। मुंबई की तरह यह शहर भी समुद्र किनारे बसा है। चेन्नई को अपने शास्त्रीय संगीत, डांस और पाक कला के लिए जाना जाता है। यह शहर ऑटोमोबाइल और आटी इंडस्ट्री के लिए भी मशहूर है।

हैदराबाद
हैदराबाद को अपनी ऐतिहासिक जगहों और आधुनिक आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाता है। हैदराबाद काफी तेजी से बढ़ता शहर है। यह शहर अपने भोजन के लिए मशहूर है, खासतौर पर बिरयानी के लिए हैदराबाद की पहचान है।

दिल्ली
दिल्ली देश की राजधानी है और मुंबई की तरह ही बड़ा महानगर है। यहां का इतिहास काफी समृद्ध है। सांस्कृतिक विरासत के साथ ही यहां राजनीतिक हलचल भी काफी देखने को मिलती है। दिल्ली के कुछ इलाकों में पहुंचकर आप मुंबई की भीड़भाड़ वाली जिंदगी को मिस नहीं करेंगे।

मुंबई जैसा कोई नहीं
मुंबई की अपनी एक संस्कृति है। आबोहवा है और यहां की जीवनशैली भी अलग ही है। मुंबई को पसंद करने वाले व्यक्ति को सिर्फ मुंबई ही पसंद आती है, कोई अन्य शहर नहीं। समुद्र किनारे सात टापुओं को मिलाकर बना यह शहर अद्भुत है।

एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में बन गया कैच छूटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

श्री श्री रविशंकर का हेल्दी मंत्र! बोले फिट रहने के लिए जरूर अपनाएं खानपान की ये सिंपल सी आदतें

अंदर से कैसी दिखती है यूपी की नंबर वन यूनिवर्सिटी BHU, एडमिशन के लिए लगती है लंबी लाइन

iPhone 17 Series: 4 नए आईफोन हुए लॉन्च, जानें सभी की भारत में कीमत और फीचर्स

डेवाल्ड ब्रेविस ने SA20 में तोड़े सारे रिकॉर्ड, IPL से इतने करोड़ रुपए ज्यादा होगी कमाई

87 साल की दादी मां ने योग से घटाया 83Kg वजन, कभी थीं 123 किलो की भारीभरकम महिला

95,500 रुपए तक सस्ती हुईं Honda की कारें, देखें नई कीमत की लिस्ट

Battle of Galwan: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सलमान खान ने की मीटिंग, एंटी-चाइना नहीं होगी फिल्म

हेलीकॉप्टर से केदरनाथ धाम जाना हुआ महंगा, जानिए अब कितने में मिलेगा टिकट? 15 सितंबर से होगा लागू

Driver Dadi का निधन, 90 की उम्र में सीखा था कार चलाना, ड्राइव करके जाती थी मंदिर और बाजार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited