9 September Historical events: भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म, USA का पुराना नाम, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को दर्जा और भी बहुत कुछ

9 September History in Hindi: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय देश के प्रमुख केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है। वर्तमान में जिसे हम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तौर पर जानते हैं, उस आवासीय शैक्षणिक संस्थान की स्थापना समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान ने 1875 में की थी, जिसे मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज कहा गया और फिर 1920 में नौ सितंबर के दिन इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की तर्ज पर ब्रिटिश राज के समय बनाया गया पहला उच्च शिक्षण संस्थान था। नौ सितंबर 2023 को मोरक्को में आये विनाशकारी भूकंप में 1040 से अधिक लोगों की मौत हो गई तथा 1200 से अधिक घायल हो गए। भूकंप की वजह से ऐतिहासिक मराकेश शहर से लेकर एटलस पर्वत पर स्थित गांवों तक कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। देश-दुनिया के इतिहास में नौ सितंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका का पुराना नाम
01 / 07
Image Credit : Canva

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका का पुराना नाम?

1776 : अमेरिकी कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम 'यूनाइटेड कॉलोनीज' से बदलकर ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका’ रखा। 1791 : अमेरिका की राजधानी का नाम आज ही के दिन राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के नाम पर वॉशिंगटन डी.सी. किया गया।

भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म
02 / 07
Image Credit : Canva

भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म​

​1850 : कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना। 1850 : प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म।​

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को मिला दर्जा
03 / 07
Image Credit : Canva

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को मिला दर्जा​

​1920 : अलीगढ़ के एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को दर्जा दिया गया। 1943 : भारतीय सेना में विद्रोह की आग भड़काने के आरोप में चार युवकों को ब्रिटिश सरकार ने फांसी पर लटकाया।​

पहली बार खोजा गया कंप्यूटर बग
04 / 07
Image Credit : Canva

पहली बार खोजा गया कंप्यूटर बग​

​1945 : प्रथम कंप्यूटर बग की खोज। 1948 : कोरिया गणराज्य की स्थापना। 1954 : अफ्रीकी देश अल्जीरिया के आरलिंसविले क्षेत्र में भूकंप से 1400 लोगों की मौत। 1965 : तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।​

युगांडा की स्वतंत्रता
05 / 07
Image Credit : Canva

युगांडा की स्वतंत्रता​

​1967 : युगांडा ब्रिटेन से आजाद हुआ। 1974 : कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म। कारगिल युद्ध में शहीद भारत मां के इस वीर सपूत को मरणोपरान्त परमवीर चक्र से नवाजा गया। 1968 : भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी और पत्रकार रामवृक्ष बेनीपुरी का निधन।​

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर
06 / 07
Image Credit : Canva

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर​

​2019 : वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े सात मामलों को फिर से खोलने का फैसला किया गया, जिनमें आरोपियों को या तो बरी कर दिया गया था या मुकदमा बंद हो चुका था। 2020: स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बने।​

समाचार चैनल सीएनएन के पूर्व प्रस्तोता बर्नार्ड शॉ का निधन
07 / 07
Image Credit : Canva

समाचार चैनल ‘सीएनएन’ के पूर्व प्रस्तोता बर्नार्ड शॉ का निधन​

​2022 : समाचार चैनल ‘सीएनएन’ के पूर्व प्रस्तोता बर्नार्ड शॉ का 82 वर्ष की उम्र में निधन। अश्वेत पत्रकार शॉ को राष्ट्रपति पद की बहस के दौरान आक्रामक सवाल करने और 1991 में बगदाद से खाड़ी युद्ध की शांतिपूर्वक ‘रिपोर्टिंग’ करने के लिए पहचाना जाता है। (भाषा इनपुट के साथ)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited