भारत के इन 3 स्कूलों से निकलते हैं सबसे ज्यादा आर्मी ऑफिसर, कहा जाता है सैनिकों का विद्यालय

Which School Gives Most Army Officers: अधिकतर माता पिता अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। उन्हें इस बात की चिंता रहती है कि बच्चों के अच्छे फ्यूचर के लिए कहां (Best Army School In India) एडमिशन करवाएं। ऐसे में यहां हम आपको एक ऐसे स्कूल के बारे में बताएंगे जहां पढ़ाई करने वाले अधिकतर छात्र सेना में अफसर बन (Best Army Academy In India) जाते हैं। वर्ष 2024 में करीब 28 स्टूडेंट्स ने एनडीए/नौसेना अकादमी 2024 की परीक्षा में सफलता हासिल की थी। यहां आप जान सकते हैं कि भारत के किस स्कूल से सबसे ज्यादा आर्मी ऑफिसर निकलते हैं। बता दें इसे सैनिकों का विद्यालय कहा जाता है।

भारत के किस स्कूल से निकलते हैं सबसे ज्यादा आर्मी ऑफिसर
01 / 05
Image Credit : Twitter/RMS Official

भारत के किस स्कूल से निकलते हैं सबसे ज्यादा आर्मी ऑफिसर

बता दें यहां हम राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC) की बात कर रहे हैं। इसकी स्थापना वर्ष 1922 में हुई थी। आरआईएमसी भारतीय सेना के लिए अधिकारियों को तैयार करने वाला सबसे पुराना और प्रतिष्ठित संस्थान है। यह उत्तराखंड के देहरादून में स्थित है। यहां एडमिशन के लिए छात्रों को एंट्रेंस के दौर से गुजरना पड़ता है। साथ ही यहां एडमिशन के लिए 11 से 18 वर्ष छात्र पात्र होते हैं।

 सेना में जनरल लेफ्टिनेंट
02 / 05
Image Credit : Twitter/RMS Official

​ सेना में जनरल, लेफ्टिनेंट​

कहा जाता है कि इस कॉलेज से निकलने वाले छात्र सेना में जनरल, लेफ्टिनेंट जनरल और यहां तक कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ तक बने हैं।

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल Rashtriya Military School
03 / 05
Image Credit : Twitter/RMS Official

​राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, Rashtriya Military School​

इसके अलावा राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल भी देश के टॉप सैनिक स्कूलों में से एक है। इस विद्यालय की स्थापना ब्रिटिश काल में हुई थी, जिन्हें पहले किंग जॉर्ज रॉयल मिलिट्री स्कूल कहा जाता था।

कुल इतनी ब्रांच
04 / 05
Image Credit : Twitter/RMS Official

कुल इतनी ब्रांच

भारत में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की कुल 5 ब्रांच हैं। जिसमें बेंगलुरु, बेलगाम, अजमेर, चैल और धौलपुर शामिल है। यहां भी दाखिले के लिए छात्रों को एडमिशन के दौर से गुजरना होता है।

कैसे होता है आरएमएस में एडमिशन
05 / 05
Image Credit : Twitter/RMS Official

कैसे होता है आरएमएस में एडमिशन

बता दें आरएमएस में एडमिशन के लिए कक्षा 6 और 9वीं में दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट होता है। यहां 6 की परीक्षा में इंटेलिजेंस, अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान से सवाल पूछे जाते हैं। जबकि 9वीं में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजित अध्ययन और हिंदी से सवाल पूछे जाते हैं। यह परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाती है। हालांकि 11वीं में दाखिले के लिए कोई परीक्षा नहीं होती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited