अकड़ में आकर काजोल ने इन 6 फिल्मों को दिखाया था ठेंगा, सारी की सारी साबित हुई ब्लॉकबस्टर

Kajol Rejected Movies: काजोल बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं में से एक हैं, जो 51 साल की उम्र में भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। '3 इडियट्स' से लेकर 'वीर जारा' सहित काजोल ने 6 ब्लॉकबस्टर को ना बोलकर बड़ी गलती की थी। देखें ये पूरी लिस्ट...

काजोल ने इन 6 फिल्मों को दिखाया था ठेंगा
01 / 07
Image Credit : IMDb

काजोल ने इन 6 फिल्मों को दिखाया था ठेंगा

Kajol Rejected Movies: 90 के दशक की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस काजोल 5 अगस्त के दिन अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। काजोल ने अपने फिल्मी करियर के दौरान एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं, जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं। 'कुछ-कुछ होता है' से लेकर 'कभी खुशी कभी गम' सहित काजोल ने कई सुपरहिट मूवीज भी हैं। आज यानी काजोल के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको काजोल द्वारा ठुकराई गई फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बाद में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

दिल तो पागल है
02 / 07
Image Credit : IMDb

दिल तो पागल है

शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट मूवी 'दिल तो पागल है' में निशा के किरदार के लिए मेकर्स ने काजोल को चुना था। एक्ट्रेस के ना कहने के बाद यह भूमिका करिश्मा कपूर के पास चली गई।

3 इडियट्स
03 / 07
Image Credit : IMDb

3 इडियट्स

आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' में करीना कपूर खान का रोल सबसे पहले काजोल को ऑफर हुआ था। इस मूवी को ना कहना का पछतावा काजोल को आज भी है।

दिल से
04 / 07
Image Credit : IMDb

दिल से

शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' में भी निर्माताओं ने काजोल को लेने का मन बनाया था। 'कुछ कुछ होता है' करने की वजह से काजोल के पास डेट्स नहीं थे और उनके हाथ ये मूवी चली गई।

कभी अलविदा ना कहना
05 / 07
Image Credit : IMDb

कभी अलविदा ना कहना

'कभी अलविदा ना कहना' में रानी मुखर्जी द्वारा निभाया गया किरदार काजोल को ऑफर हुआ था। एक्ट्रेस ने इस मूवी को करने से साफ इंकार दिया था। इस मूवी को ना कहने की वजह आज तक सामने नहीं आई है।

वीर जारा
06 / 07
Image Credit : IMDb

वीर जारा

शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की ब्लॉकबस्टर मूवी 'वीर जारा' को करने के लिए मेकर्स ने काजोल को अप्रोच किया था। इस मूवी को काजोल ने रिजेक्ट कर दिया था।

मोहब्बतें
07 / 07
Image Credit : IMDb

मोहब्बतें

'मोहब्बतें' में मेघा की भूमिका के लिए काजोल को मेकर्स कास्ट करने वाले थे। काजोल द्वारा इस रोल ठुकराए जाने के बाद यह ऐश्वर्या राय बच्चन ने निभाया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited