फ्लॉप के बादशाह बन गए हैं संजय दत्त, अब 'बागी 4' चमका सकती है किस्मत

Sanjay Dutt's Movies: 'बागी 4' की रिलीज से पहले संजय दत्त ने बीते कुछ सालों में कई फ्लॉप्स दी हैं। लोगों को लग रहा है कि अब 'बागी 4' संजय दत्त की किस्मत बदल सकती है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

फ्लॉप के बादशाह बन गए हैं संजय दत्त
01 / 08
Image Credit : IMDb

फ्लॉप के बादशाह बन गए हैं संजय दत्त...

Sanjay Dutt's Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर संजय दत्त की फिल्म 'बागी 4' रिलीज हो गई है। फिल्म ने शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। ट्रेड रिपोर्ट्स देखकर ऐसा लग रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रहेगी। 'बागी 4' से पहले संजय दत्त ने बैक टू बैक फ्लॉप मूवीज दी हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको संजय दत्त की फ्लॉप मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए डालें एक नजर...

द भूतनी
02 / 08
Image Credit : IMDb

द भूतनी

संजय दत्त को हॉरर कॉमेडी मूवी 'द भूतनी' में अहम रोल निभाते हुए देखा गया था। इस मूवी का लाइफटाइम बिजनेस 6.10 करोड़ रुपये था। फिल्म फ्लॉप रही थी।

साहेब बीवी और गैंगस्टर 3
03 / 08
Image Credit : IMDb

साहेब बीवी और गैंगस्टर 3

संजय दत्त की फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' से लोगों को बहुत उम्मीद थी। इस मूवी के बुरी तरह फ्लॉप होने से निर्माताओं को तगड़ा नुकसान हुआ था।

पानीपत
04 / 08
Image Credit : IMDb

पानीपत

अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'पानीपत' में संजय दत्त का अहम किरदार था। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दिनों नहीं टिक पाई थी।

प्रस्थानम
05 / 08
Image Credit : IMDb

प्रस्थानम

'प्रस्थानम' से भी ऑडियंस को उम्मीद थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। निर्माताओं को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा था।

तुलसीदास जूनियर
06 / 08
Image Credit : IMDb

तुलसीदास जूनियर

'तुलसीदास जूनियर' संजय दत्त की उन फिल्मों में से एक है, जो कब रिलीज हुई लोगों को पता ही नहीं है। यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई थी।

शमशेरा
07 / 08
Image Credit : IMDb

शमशेरा

संजय दत्त को फिल्म 'शमशेर' में रणबीर कपूर के अपोजिट देखा गया था। यह मूवी भी दर्शकों को इम्प्रेस करने में विफल साबित हुई थी।

बागी 4
08 / 08
Image Credit : IMDb

बागी 4

टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बागी 4' के लिए संजय दत्त को विलेन के रोल में कास्ट किया गया है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर संजय दत्त की किस्मत बदल सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited