पिता के पैरों की धूल बराबर भी नहीं ये बॉलीवुड एक्टर्स, एक हिट देने के लिए जोड़ रहे हैं भगवान के दोनों हाथ

Flop Sons of Bollywood Actors: अमिताभ बच्चन से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा सहित कई बॉलीवुड एक्टर्स अपने बेटों को खुद से ज्यादा नाम कमाते हुए देखना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ये एक्टर्स कई बार फ्लॉप ही साबित हुए...

पिता की बराबर नाम नहीं कमा पाए ये एक्टर्स
01 / 07
Image Credit : Instagram

पिता की बराबर नाम नहीं कमा पाए ये एक्टर्स...

Flop Sons of Bollywood Actors: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हर एक्टर की एक अलग पहचान बनी हुई है। कोई रोमांस के लिए जाना-जाता है तो कोई अपने एक्शन के लिए। अमिताभ बच्चन से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा सहित कई बॉलीवुड एक्टर्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपने समय में एक से बढ़कर एक फिल्में की। हालांकि इन एक्टर्स के बेटों ने भी अपने पिता की तरह एक्टर बनना ही चुना। मगर ये अपने पिता का नाम रोशन करने में ज्यादा सफल नहीं रहे। फ्लॉप फिल्में देकर इन्हें बार-बार मुंह की खानी पड़ी। देखें ये पूरी लिस्ट...

टाइगर श्रॉफ
02 / 07
Image Credit : Instagram

टाइगर श्रॉफ

90 के दशक के मशहूर एक्टर रहे जैकी श्रॉफ ने अपने जमाने में एक के बाद एक कई हिट और बेहतरीन फिल्में दीं लेकिन उनके बेटे टाइगर श्रॉफ की बीती कुछ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिला है।

अभिषेक बच्चन
03 / 07
Image Credit : Instagram

अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक के करियर की पटरी पर लाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो असफल ही रहे। अभिषेक बच्चन अभी तक कोई सोलो ब्लॉकबस्टर मूवी नहीं दे पाए हैं।

अर्जुन कपूर
04 / 07
Image Credit : Instagram

अर्जुन कपूर

बोनी कपूर इंडस्ट्री का आज भी बड़ा नाम हैं। बोनी कपूर के मुकाबले बतौर एक्टर अर्जुन कपूर की लोकप्रियता बहुत ज्यादा नहीं है। अपने फ्लॉप करियर को बचाने के लिए अर्जुन कपूर को एक बड़ी हिट पड़ेगी।

तुषार कपूर
05 / 07
Image Credit : Instagram

तुषार कपूर

बीते कुछ सालों में तुषार कपूर फिल्मी दुनिया में ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आ रहे हैं। 70 से लेकर 90 के दशक तक उनके पिता जितेंद्र ने कई बड़ी और बेहतरीन मूवीज में काम किया।

लव सिन्हा
06 / 07
Image Credit : Instagram

लव सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा अपने समय के लोकप्रिय एक्टर रहे हैं। उनकी फिल्में आज भी दर्शकों को खूब पसंद आती हैं। हालांकि अभिनेता के बेटे लव सिन्हा का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है।

फरदीन खान
07 / 07
Image Credit : Instagram

फरदीन खान

फिरोज खान अपने जमाने के सबसे स्टाइलिश और धांसू एक्टर्स में से एक थे। उनकी फिल्में रिलीज होते ही हिट हो जाती थीं। मगर फरदीन खान में लोगों को वो बात नजर नहीं आई।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited