​पाकिस्तान में नोटों की बारिश कर गई थी बॉलीवुड की ये फिल्में, महीनों तक थिएटर के बाहर खड़े रहे थे लोग​

​बेशक से इंडिया में पाकिस्तानी फिल्मों को न देखा जाता हो लेकिन पाकिस्तान में इंडियन फिल्में बेहद पसंद की जाती है। सर्वे बताता है कि पाकिस्तान के लोगों को इंडियन सिनेमा पसंद आता है। इसका उदाहरण यहां देख सकते हैं कि बॉलीवुड की ये फिल्में पाकिस्तान में सुपरहिट हुई थी। इनकी कहानी को दर्शकों ने बार-बार देखा था।

पाकिस्तान में सुपरहिट हुई बॉलीवुड की ये फिल्में
01 / 07

पाकिस्तान में सुपरहिट हुई बॉलीवुड की ये फिल्में

भारत और पाकिस्तान के बीच अक्सर वाद-विवाद चला रहता है। लड़ाई-झड़गे के अलावा कुछ ऐसा भी है जो इन दिनों देशों को जोड़ता है वो है सिनेमा। एक तरफ जहां इंडिया के लोगों को पाकिस्तानी ड्रामा देखना पसंद हैं दूसरी तरफ पाकिस्तान के लोगों को बॉलीवुड फिल्में बहुत पसंद आती हैं। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पाकिस्तान में खूब पसंद किया गया। बॉलीवुड की ये फिल्में पड़ोसी देश में भी हिट हुई थी।

बजरंगी भाईजान
02 / 07
Image Credit : IMDB

बजरंगी भाईजान

यह कहना गलत नहीं होगा कि सलमान खान पाकिस्तान में भी हिट हैं। वहां के लोग एक्टर की फिल्में देखना पसंद करते हैं। बजरंगी भाईजान जो खुद भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर बनी है इसे पाकिस्तान में भी खूब पसंद किया गया था। फिल्म ने वहाँ करीब 10 करोड़ की कमाई की थी।

पीके
03 / 07
Image Credit : IMDB

पीके

आमिर खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक पीके को इंडिया ही नहीं बाकि दूसरे देशों में भी पसंद किया गया था। क्या आपको पता है पीके को पाकिस्तान में भी खूब देखा था। कई दिनों तक आमिर खान की फिल्म के शो थिएटर्स में चलते रहे थे।

संजू
04 / 07
Image Credit : IMDB

संजू

रणबीर कपूर की हिट फिल्म जिसमें उन्होंने संजय दत्त की बायोपिक की थी वह इंडिया में तो छाई थी ही बल्कि पाकिस्तान में भी इस कहानी को खूब पसंद किया गया था। रणबीर कपूर की ये फिल्म एक महीने तक थिएटर में लगी रही थी।

धूम 3
05 / 07
Image Credit : IMDB

धूम 3

2013 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म धूम 3 पाकिस्तान में हिट साबित हुई थी। जनता ने इसे बार-बार देखा था। पाकिस्तान में फिल्म ने अच्छी कमाई की थी।

सुल्तान
06 / 07
Image Credit : IMDB

सुल्तान

सलमान खान से पाकिस्तान की जनता भी प्यार करती हैं और इसके गवाह उनकी फिल्में हैं जो थिएटर्स में लगते ही हिट हो जाती हैं। सलमान खान की सुल्तान को तो वर्ल्डवाइड प्यार मिला था। यह पाकिस्तान में हिट हुई थी।

दिलवाले
07 / 07
Image Credit : IMDB

दिलवाले

दिलवाले (2015) में शाहरुख खान और काजोल का रोमांस पाकिस्तान में बहुत हिट रहा। इस मशहूर जोड़ी के बीच की केमिस्ट्री और गेरुआ जैसे आकर्षक गानों ने इस फिल्म को लोगों के लिए यादगार बना दिया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited