सलमान खान संग काम करने का नाम लेते ही कांपने लगते हैं इन हसीनाओं के हाथ, भाईजान को दूर से ही कर देती हैं नमस्ते
सलमान खान बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा सितारों में से हैं। सलमान खान 59 साल के हो गए हैं, लेकिन अभी भी वो बॉलीवुड में काफी ज्यादा एक्टिव हैं और लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसी कौन-कौन सी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने भाईजान के साथ काम करने को लेकर मना कर दिया है और जो सलमान के साथ फिल्मों में नजर नहीं आई हैं।

सलमान खान संग काम करने का नाम लेते ही कांपने लगते हैं इन हसीनाओं के हाथ, भाईजान को दूर से ही कर देती हैं नमस्ते
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार है। 59 साल की उम्र होने के बाद भी एक्टर इंडस्ट्री को हिट फिल्म दे रहे हैं। आज भी उनकी फिल्में उनके ही दम पर हिट होती हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं। आज हम आपको ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो सलमान खान के साथ फिल्मों में नजर नहीं आई है या वो जो सलमान खान के साथ फिल्मों में काम करने को लेकर मना कर चुकी हैं। आइए जानते हैं उन एक्ट्रेस की लिस्ट।

ऐश्वर्या राय
सलमान खान और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के मशहूर कपल में से एक थे। 1999 में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के टाइम दोनों का प्यार परवान चढ़ा, लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा समय तक चला नहीं। 2002 में उनका ब्रेकअप हो गया। इस उथल-पुथल के बाद ऐश्वर्या ने साफ कर दिया कि वह भविष्य में सलमान खान के साथ किसी भी प्रोजेक्ट में काम नहीं करेंगी।

उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला और सलमान खान फिल्म ‘जानम समझा करो’ में साथ नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की असफलता की वजह से ही इस फिल्म के बाद उर्मिला ने खुद सुपरस्टार के साथ काम करने से मना कर दिया था।

सोनाली बेंद्रे
सलमान खान और सोनाली बेंद्रे की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के फैंस आज भी दीवाने हैं। रिपोर्ट के अनुसार काला हिरण शिकार मामला के बाद से सोनाली ने सलमान के साथ फिल्म करने से मना कर दिया था।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट और सलमान खान अब तक किसी भी फिल्म में साथ नहीं आए हैं। अगर दोनों किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे जो फिल्म जबरदस्त कमाई करेगी।

दीपिका पादुकोण
दीपिका और सलमान के फैंस कई सालों से बड़े पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार दीपिका ने सलमान खान के साथ ना केवल एक बल्कि 5 फिल्में रिजेक्ट की हैं। जिसमें 'सुल्तान' भी शामिल है।

कंगना रनौत
कंगना रनौत हमेशा अपने विवादों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कंगना रनौत ने एक बार भी सलमान खान के साथ काम नहीं किया है।

विद्या बालन
विद्या बालन ने फिल्म परिणिता से बॉलीवुड की शुरुआत की थी। इसके बाद 2006 में उन्हें सुपरहिट फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई में देखा गया। लेकिन एक्ट्रेस एक बार भी सलमान के साथ फिल्मों में नजर नहीं आई हैं।

क्या मधुमक्खियां इंसानों का चेहरा पहचान सकती हैं, सच्चाई जान उड़ जाएंगे आपके होश

बड़ी स्क्रीन पर फेम मिलते ही भोजपुरी इंडस्ट्री को लात मार गईं ये TV हसीनाएं, दोबारा मुड़कर नहीं देखा पीछे

65 की उम्र में भी हुस्न से बिजलियां गिराती हैं सलमान खान की एक्स, तस्वीरें देख थम जाएगी सांसे

कौन हैं IAS Taskeen Khan, जिन्होंने UPSC के लिए छोड़ दिया मॉडलिंग करियर

टीवी के आइकॉनिक शोज जिन्हें सास से लेकर बहू तक सब साथ बैठकर करती थी एन्जॉय, आज भी लोगों में हैं पॉपुलर

Share Market: शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 200 अंकों की तेजी के साथ खुला

Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन, 4 लोगों की मौत, 3 अभी भी लापता

चलती ट्रेन से अचनाक कूद गईं 'रागिनी एमएमएस 2' की ये एक्ट्रेस, हो गया बुरा हाल

Nepal Gen Z Violence: नेपाल में आज हो सकता है अंतरिम प्रधानमंत्री का ऐलान? रेस में सबसे आगे है ये नाम: सेना पर टिकी सारी निगाहें

King: शाहरुख खान के किरदार के नाम का हुआ खुलासा !! फैन्स को याद आई फिल्म 'अंजाम'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited