गंदी आदतों के शिकार हैं बॉलीवुड के ये स्टार्स, एक दिन में पी जाता था 10-10 सिगरेट तो दूसरी हड्डियों के साथ करने लगती है ये हरकत

अपनी लाइफ में हम किसी न किसी आदत का शिकार जरूर होते हैं। किसी को नाखून खाने की आदत होती है तो किसी को पैर हिलाने की। क्या आप जानते हैं आपके फेवरेट एक्टर किस आदत का शिकार हैं। आज हम आपको ऋतिक रोशन से लेकर करीना कपूर तक की रोजाना की आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बॉलीवुड के इन स्टार्स को हैं बुरी आदतें
01 / 07
Image Credit : Social media

बॉलीवुड के इन स्टार्स को हैं बुरी आदतें

अपने फेवरेट स्टार्स की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्साहित होता है। फैंस अपने फेवरेट स्टार के जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से सुनने को तैयार रहते हैं। आज हम आपको स्टार्स की लाइफ से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताने जा रहे हैं। बॉलीवुड के स्टार्स की कुछ बुरी आदतों के बारे में कि उन्हें किस चीज की बुरी लत लगी थी।

ऋतिक रोशन  Hrithik Roshan
02 / 07
Image Credit : Social media

ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan)

बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन को भी कोई आदत हो सकती है, यह कोई नहीं सोच सकता।बता दें कि फिटनेस फ्रीक ऋतिक रोशन को खाते रहने की आदत है। वह जब तक खाते रहते हैं जब तक उनके हाथों में दर्द नहीं हो जाता। मीठा खाना भी उन्हें बहुत पसंद है। अपनी यह आदत एक्टर को खराब लगती है।

आमिर खान  Aamir Khan
03 / 07
Image Credit : Social media

आमिर खान ( Aamir Khan)

वैसे तो आमिर खान को कोई बुरी आदत नहीं है, लेकिन उन्होंने एक बार बताया था कि मुझे रोज नहाना पसंद नहीं है। मेरी एक आदत है कि मैं नहाने से बचता हूं। हालांकि उनके फैंस को यह आदत खराब लगती है।

तब्बू  Tabu
04 / 07
Image Credit : Social media

तब्बू ( Tabu)

अभिनेत्री तब्बू को बार-बार अपनी हड्डियों को चटकाने की आदत है। उन्हें ऋषि कपूर ने भी कई बार टोका था। लेकिन वह अपनी इस आदत पर काबू नहीं कर पाई और जहां भी फ्री होती हैं हड्डियाँ चटकाने लगती हैं।

मनोज बाजपेयी  Manoj Bajpayee
05 / 07
Image Credit : Social media

मनोज बाजपेयी ( Manoj Bajpayee)

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने बताया था कि उन्हें सिगरेट पीने की बुरी लत थी। वह एक दिन में 10-10 सिगरेट पी जाते थे। वह इसे कंट्रोल करने की कोशिश करते थे तो वह तीन महीने से ज्यादा नहीं रोक पाते थे और फिर से पीने लगते थे। हालांकि अब उन्होंने इसे बंद कर दिया है।

करीना कपूर  Kareena Kapoor
06 / 07
Image Credit : Social media

करीना कपूर ( Kareena Kapoor )

करीना कपूर को अपने नाखून खाने की आदत है। वह फ्री होते ही नाखून चबाने लग जाती है और करीना को इतनी बुरी आदत है कि वह नेल आर्ट करवाने के बाद भी नाखून चबाना बंद नहीं करती।

शाहिद कपूर  Shahid Kapoor
07 / 07
Image Credit : Social media

शाहिद कपूर ( Shahid Kapoor )

एक्टर शाहिद कपूर को कॉफी बहुत पसंद है। वह जब भी फ्री होते हैं कॉफी पीने लग जाते हैं। उन्होंने बताया था कि एक ऐसा समय था जब वह एक दिन में 10-10 कॉफी पी जाते थे। हालांकि अब तो उन्होंने कम कर दिया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited