2 बार टूटी सगाई...42 साल में लिया तलाक, 50 साल की उम्र में दो बच्चों को अकेले पाल रही है 90's की ये 'पटाखा कुड़ी'

Karisma Kapoor tragic love live: बॉलीवुड अदाकारा करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) 90 के दशक की सबसे बड़ी अदाकाराओं में से एक थीं, जिन्होंने शानदार प्रोफेशनल लाइफ देखी। हिट पर हिट फिल्में देने वाली करिश्मा कपूर ने साल 2003 में 7 फेरे लिए लेकिन जल्द ही उसमें परेशानियां आना शुरू हो गईं। अगर ऐसा कहा जाए कि 90 के दशक की इस पटाखा कुड़ी की लव लाइफ हमेशा से ही खराब रही है तो शायद गलत नहीं होगा।

3 दफा अधूरा रह गया इश्क पति ने शादी के बाद भी नहीं दी इज्जत काफी ट्रैजिक रही है करिश्मा कपूर की लव लाइफ
01 / 10
Image Credit : Celebs/Social

3 दफा अधूरा रह गया इश्क... पति ने शादी के बाद भी नहीं दी इज्जत, काफी ट्रैजिक रही है करिश्मा कपूर की लव लाइफ

Karisma Kapoor Tragic Love Life: बॉलीवुड अदाकारा करिश्मा कपूर की फिल्मी करियर की बात जब-जब होगी तो उन्हें इंडस्ट्री की सफलतम हसीनाओं में गिना जाएगा। करिश्मा कपूर की खास बात ये थी कि वो कॉमेडी से लेकर सीरियस किसी भी तरह के किरदार में आराम से घुस जाती थीं। सफल फिल्मी करियर के बाद करिश्मा ने साल 2005 में शादी करने का फैसला लिया और संजय कपूर के साथ घर बसाया। बस यही उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती साबित हुई। गलत इंसान के साथ घर बसाना करिश्मा पर भारी पड़ा और आखिरकार उन्हें तलाक लेना पड़ा। आइए आपको करिश्मा कपूर की ट्रैजिक लव लाइफ के बारे में बताते हैं...

कपूर खानदान की पहली बच्ची थीं करिश्मा कपूर
02 / 10
Image Credit : Celebs/Social

कपूर खानदान की पहली बच्ची थीं करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर का जन्म राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर के घर पर हुआ। रणधीर कपूर खुद भी अभिनेता थे और उनकी पत्नी बबीता कपूर भी अदाकारा थीं। करिश्मा को घरवालों का भरपूर प्यार मिला क्योंकि वो पहली बच्ची थीं।

घरवालों से बगावत करके ली बॉलीवुड में एंट्री
03 / 10
Image Credit : Celebs/Social

घरवालों से बगावत करके ली बॉलीवुड में एंट्री

कपूर खानदान के बारे में एक बात काफी फेमस थी कि उनके घर की औरतें फिल्मों में काम नहीं करती थीं। यहां तक कि जिन अदाकाराओं से कपूर खानदान के मर्दों ने शादियां की, वो भी घर पर बैठ गईं लेकिन करिश्मा ने इस परंपरा को तोड़ा और 90 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में एंट्री मारी।

अजय देवगन के साथ मुकम्मल नहीं हुई प्रेमकहानी
04 / 10
Image Credit : Celebs/Social

अजय देवगन के साथ मुकम्मल नहीं हुई प्रेमकहानी

करिश्मा कपूर ने जब फिल्मों में नाम कमा लिया था तब उनकी आंखें अजय देवगन के साथ चार हुई थीं लेकिन ये प्रेमकहानी पूरी न हो सकी। बताया जाता है कि मां की जिद के आगे करिश्मा को अपना प्यार भुलाना पड़ा।

अक्षय खन्ना और अभिषेक बच्चन संग टूटी सगाई
05 / 10
Image Credit : Celebs/Social

अक्षय खन्ना और अभिषेक बच्चन संग टूटी सगाई

अजय देवगन से इश्क अधूरा रहने के बाद करिश्मा की सगाई दो बार तय हुई। अक्षय खन्ना और अभिषेक बच्चन के साथ उनका रिश्ता तय माना जा रहा था लेकिन किसी न किसी कारण उनके साथ दूरियां बढ़ गईं।

करिश्मा ने 2005 में ली बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ 7 फेरे
06 / 10
Image Credit : Celebs/Social

करिश्मा ने 2005 में ली बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ 7 फेरे

अदाकारा करिश्मा कपूर ने साल 2005 में बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी की। परिवारवालों के मन से शादी करके करिश्मा कपूर ने पूरे खानदान के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर दी थी।

शादी के तुरंत बाद संजय कपूर ने दिखाया अपना असली रंग
07 / 10
Image Credit : Celebs/Social

शादी के तुरंत बाद संजय कपूर ने दिखाया अपना असली रंग

संजय कपूर ने शादी के बाद अपना असली रंग दिखाना शुरू किया और करिश्मा के साथ लड़ाइयां शुरू हो गईं। बताया जाता है कि एक दफा तो संजय ने करिश्मा को वैश्या की तरह अपने दोस्तों के सामने पेश कर दिया, इसके बाद अदाकारा ने रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया।

करिश्मा कपूर ने 42 साल की उम्र में लिया तलाक
08 / 10
Image Credit : Celebs/Social

करिश्मा कपूर ने 42 साल की उम्र में लिया तलाक

संजय कपूर की बदतमीजियों से परेशान होकर करिश्मा कपूर ने 42 साल की उम्र में तलाक ले लिया। तलाक के बाद वो अपने बच्चों के साथ अलग शिफ्ट हो गईं और अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू की।

अकेले बच्चों का ख्याल रखती हैं करिश्मा कपूर
09 / 10
Image Credit : Celebs/Social

अकेले बच्चों का ख्याल रखती हैं करिश्मा कपूर

अदाकारा करिश्मा कपूर पति संजय कपूर के साथ तलाक लेने के बाद अकेले ही बच्चों का ख्याल रखती हैं। वो सिंगल मॉम होकर भी बच्चों को अच्छी परवरिश देने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।

करिश्मा ने दोबारा शुरू की एक्टिंग
10 / 10
Image Credit : Celebs/Social

करिश्मा ने दोबारा शुरू की एक्टिंग

बच्चे बड़े हो जाने के बाद करिश्मा कपूर ने दोबारा एक्टिंग शुरू की। हाल-फिलहाल में वो कई सीरीज और फिल्मों में नजर आई हैं। हालांकि उन्हें अभी भी एक अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार है जो उन्हें फिर से हिट अदाकारा के रूप में स्थापित कर दे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited