कार्तिक-विजय सहित इन सेलेब्स के दिलों से खेल चुकी हैं सारा अली खान, अब इस मॉडल संग उड़ रहे हैं इश्क के चर्चे

Sara Ali Khan's dating history: कार्तिक आर्यन से लेकर विजय देवरकोंडा सहित कई सेलेब्स के दिलों से सारा अली खान खेल चुकी हैं। आज यानी 12 अगस्त के सारा अली खान के 30वें जन्मदिन पर जानें उनकी डेटिंग हिस्ट्री...

इन सेलेब्स संग जुड़ चुका है सारा अली खान का नाम
01 / 08
Image Credit : IMDb

इन सेलेब्स संग जुड़ चुका है सारा अली खान का नाम...

Sara Ali Khan's dating history: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं सारा अली खान आज यानी 12 अगस्त के दिन 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सारा अली खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ से पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रही हैं। सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन से लेकर साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा सहित कई सेलेब्स को डेट किया है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम सारा अली खान संग जुड़ा था। यहां देखिए पूरी लिस्ट...

वीर पहाड़िया
02 / 08
Image Credit : IMDb

वीर पहाड़िया

बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने से पहले सारा अली खान का अफेयर राजनेता सुशील कुमार शिंदे के पोते वीर पहाड़िया संग रहा था। काफी समय तक साथ रहने के बाद अचनाक दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों अलग क्यों हुए इसकी वजह आज तक सामने नहीं आई है।

हर्षवर्धन कपूर
03 / 08
Image Credit : IMDb

हर्षवर्धन कपूर

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि सारा अली खान का नाम अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ जुड़ा था। दोनों को कई बार एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए पार्टीज और इवेंट्स में स्पॉट किया गया था। मगर सारा अली खान और हर्षवर्धन कपूर ने कभी भी अपने रिश्ते की सच्चाई दुनिया के सामने उजागर नहीं की।

ईशान खट्टर
04 / 08
Image Credit : IMDb

ईशान खट्टर

ईशान खट्टर और सारा अली खान के रिलेशनशिप में होने की कई बार अटकलें लगाई जा चुकी हैं। जब सारा करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में आई थीं तो उन्होंने एक हिंट दिया था कि दो फिल्मी भाइयों में से एक हो डेट किया है। इसके बाद लोगों ने सारा अली खान के साथ ईशान खट्टर का नाम जोड़ना शुरू कर दिया था।

सुशांत सिंह राजपूत
05 / 08
Image Credit : IMDb

सुशांत सिंह राजपूत

सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस मूवी में सारा अली खान के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। इस मूवी की शूटिंग करते हुए दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी खूब पसंद की गई थी। कुछ महीनों तक साथ में रहने के बाद ये कपल भी अलग हो गया था।

कार्तिक आर्यन
06 / 08
Image Credit : IMDb

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के रिलेशनशिप के बारे में दुनिया जानती है। करण जौहर के शो 'कॉफी विथ करण' में सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन को अपना क्रश बताया था। दोनों ने फिल्म 'लव आज कल' में भी काम किया था। हालांकि इनके ब्रेकअप की वजह का आज तक खुलासा नहीं हुआ है।

विजय देवरकोंडा
07 / 08
Image Credit : IMDb

विजय देवरकोंडा

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने अनन्या पांडे के साथ फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। विजय के बॉलीवुड डेब्यू के बाद उनका नाम सारा अली खान संग जोड़ा गया था। 'कॉफी विद करण' सीजन 7 के एक प्रोमो वीडियो में सारा ने विजय को अपना क्रश बताया था। इसके बाद दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें आने लगी थीं।

अर्जुन प्रताप बजवा
08 / 08
Image Credit : IMDb

अर्जुन प्रताप बजवा

इन दिनों सारा अली खान का नाम अर्जुन प्रताप बजवा संग जुड़ रहा है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। अर्जुन ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि लोग जो चाहें लिखेंगे जबकि सारा ने इस मामले पर कोई कमेंट नहीं किया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited