Nirmal Kapoor Dies: अनिल कपूर के बंगले पर पहुंचेगा मां निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर, जाह्नवी कपूर-बोनी कपूर की आंखें नम

Nirmal Kapoor Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की मां निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) का 2 मई के दिन देहान्त हो गया। निर्मल कपूर काफी लम्बे से बीमार चल रही थीं, जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर जल्द ही अनिल कपूर के बंगले पर पहुंचेगा, जहां कपूर परिवार इकट्ठा होने लगा है।

अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर की 90 साल की उम्र में मृत्यु घर में पसरा मातम
01 / 06
Image Credit : ZoomTV

अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर की 90 साल की उम्र में मृत्यु, घर में पसरा मातम

Nirmal Kapoor Death: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने 2 मई के दिन अपनी मां को खो दिया। अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर 90 साल की उम्र में अपना खुशहाल परिवार छोड़कर चल बसी। निर्मल कपूर की मृत्यु की खबर से पूरे घर में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, कपूर परिवार निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर लेकर अनिल कपूर के बंगले पर पहुंचेगा, जहां लोगों ने इकट्ठा होना शुरू कर दिया है। बोनी कपूर, वीर पहाड़िया, शनाया कपूर और बोनी कपूर कुछ देर पहले ही अनिल कपूर के बंगले पर पहुंचे हैं। आइए आपको अनिल कपूर के बंगले से सामने आ रही तस्वीरें दिखाते हैं...

90 साल की उम्र में Nirmal Kapoor ने ली आखिरी सांस
02 / 06
Image Credit : ZoomTV

90 साल की उम्र में Nirmal Kapoor ने ली आखिरी सांस

बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर ने 90 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। निर्मल कपूर ने जब दुनिया को अलविदा कहा तब वो 90 साल की थीं।

लम्बे समय से बीमार चल रही थीं Nirmal Kapoor
03 / 06
Image Credit : ZoomTV

लम्बे समय से बीमार चल रही थीं Nirmal Kapoor

खबरों की मानें तो अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर काफी लम्बे समय से बीमार चल रही थीं। परिवार ने उनका इलाज कराने के लिए कोकिलाबेन अस्पताल का रुख किया था लेकिन वहां से वो वापस न आ सकी।

Boney Kapoor पहुंचे अनिल कपूर के बंगले पर
04 / 06
Image Credit : ZoomTV

Boney Kapoor पहुंचे अनिल कपूर के बंगले पर

खबरों की मानें तो निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर कुछ ही देर में अनिल कपूर के बंगले पर पहुंचेगा। बोनी कपूर मां का वहीं पर इंतजार कर रहे हैं। अनिल कपूर के बंगले के बाहर से बोनी कपूर की ये तस्वीर बता रही है कि वो इस वक्त अंदर से कितने दुखी हैं।

वीर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर भी पहुंचे अनिल कपूर के बंगले पर
05 / 06
Image Credit : ZoomTV

वीर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर भी पहुंचे अनिल कपूर के बंगले पर

जैसे ही जाह्नवी कपूर को दादी निर्मल कपूर की मृत्यु की खबर मिली, वैसे ही वो अपने बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ चाचा अनिल कपूर के बंगले पर पहुंच गई। जब जाह्नवी वीर से बात कर रही थीं, तब मीडिया ने दोनों को कैमरे में कैद किया।

नातिन अंशुला कपूर दिखीं चिंतित
06 / 06
Image Credit : ZoomTV

नातिन अंशुला कपूर दिखीं चिंतित

दादी निर्मल कपूर की मृत्यु की खबर के बाद कपूर परिवार का हर सदस्य निराश और परेशान है। अंशुला कपूर के चेहरे पर नजर आ रहा दुख बता रहा है कि वो अपनी दादी को कितना मिस करने वाली हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited