रामानंद सागर 37 साल पहले 'रामायण' के कलाकारों को देते थे इतनी फीस, राम और रावण थे सबसे महंगे किरदार
37 साल पहले टीवी पर आया शो रामायण सबके दिलों की धड़कन बन गया था। इस शो में राम से लेकर रावण तक हर किरदार को इतना पसंद किया गया कि हर कोई इन्हें असली मानने लगा था। रामानंद सागर ने अपने इस से ऐसा कमाल दिखा दिया कि जब ये दोबारा टेलिकास्ट हुआ इसे करोड़ों लोगों ने देखा, जिससे बवाल मच गया।

कितनी फीस देते थे रमानंद सागर
निर्माता रामानंद सागर ने हिन्दी सिनेमा के इतिहास में एक ऐसी कहानी रची थी कि जो बच्चे से लेकर बुड्ढों तक के जहन में बसी हुई है। वह थी रामायण, यह एक शो था जो दूरदर्शन पर आता था। शो में रामायण के पात्रों को उस खूबसूरती से दिखाया था जिसे आज दोबारा नहीं बनाया जा सकता। यह 37-38 साल पहले की बात है। क्या आप जानते हैं उस समय कलाकारों की क्या फीस होती थी। आइए बताते हैं। Pic Source: Pintrest

रामायण के कलाकारों की फीस
रामानंद सागर की रामायण (1987) एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मील का पत्थर रही, लेकिन उस समय इसका बजट और कलाकारों की फीस आज की तुलना में काफी कम थी। इस सीरियल का निर्माण दूरदर्शन के जमाने में हुआ था, जब टीवी इंडस्ट्री उतनी बड़ी और महंगी नहीं थी।Pic Source: Pintrest

राम ( अरुण गोविल)
भगवान राम बने अरुण गोविल से ही पुरी रामायण थी। वह शो के सबसे मुख्य किरदार थे। उन्होंने लोगों के दिल में अपनी खास जगह बनाई है जो आज भी वैसी की वैसी कायम है। उन्हें पर एपिसोड के लिए 700 से 800 फीस दी जाती थी। Pic Source: Pintrest

दीपिका चिखलिया
रामायण में दीपिका ने सीता माता का किरदार किया था। इस रोल में उन्हें जनता का भरपूर प्यार मिला। आज भी लोग उन्हें सीता माता के रूप में देखते और पूजते हैं। क्या आप जानते हैं उस समय दीपिका को 300 से 400 रुपए प्रति एपिसोड मिलते थे। उस समय यह पैसे भी बहुत थेPic Source: Pintrest

रावण ( अरविंद त्रिवेदी)
एक्टर अरविन्द त्रिवेदी ने शो में रावण का रोल किया था। वह अपने किरदार में एकदम परफेक्ट नजर आए थे। अरविन्द अपने किरदार में इतना रम गए थे कि वह सबके फेवरेट बन गए। उस समय उन्हें एक एपिसोड के लिए 500 से 600 रुपए मिलते थे। Pic Credit: Pintrest

हनुमान ( दारा सिंह)
हनुमान के किरदार के बिना रामायण की कल्पना ही नहीं की जा सकती । दारा सिंह ने इस रोल के लिए जी-जान लगा दी थी। वह शो के सबसे मेहनती स्टार भी कहे जाते हैं। उन्हें प्रति एपिसोड 500 से 600 फीस मिलती थी। Pic Source: Pintrest

लक्ष्मण ( सुनील लहरी)
एक्टर सुनील लहरी ने शो में लक्ष्मण का रोल किया था। वह अरुण गोविल के साथ ऐसे जचे की असल में उनके सगे भाई जैसे लग रहे थे। सुनील लहरी को उस समय 300 से 400 पर एपिसोड फीस मिलती थी।Pic Source: Pintrest

क्या मधुमक्खियां इंसानों का चेहरा पहचान सकती हैं, सच्चाई जान उड़ जाएंगे आपके होश

बड़ी स्क्रीन पर फेम मिलते ही भोजपुरी इंडस्ट्री को लात मार गईं ये TV हसीनाएं, दोबारा मुड़कर नहीं देखा पीछे

65 की उम्र में भी हुस्न से बिजलियां गिराती हैं सलमान खान की एक्स, तस्वीरें देख थम जाएगी सांसे

कौन हैं IAS Taskeen Khan, जिन्होंने UPSC के लिए छोड़ दिया मॉडलिंग करियर

टीवी के आइकॉनिक शोज जिन्हें सास से लेकर बहू तक सब साथ बैठकर करती थी एन्जॉय, आज भी लोगों में हैं पॉपुलर

GST कटौती का असर, सिएट ने सस्ते किए सभी सेगमेंट के टायर

PhonePe पर क्यों लगा 21 लाख रुपये का जुर्माना, करते हैं इस्तेमाल तो जानना जरूरी

हर महीने 100 नए विदेशी निवेशक जुड़ रहे भारत से, एफपीआई संख्या 12 हजार पार

'पूर्वोत्तर की अनदेखी करने वाले आज हाशिए पर हैं', मिजोरम को रेलवे की सौगात देने के बाद कांग्रेस पर PM का हमला

Ladli Behna Yojana की 28वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें अकाउंट में पैसा आया या नहीं
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited