​रमानंद सागर की रामायण में 'राम' को मिलती थी इतनी फीस, 'हनुमान' बने दारा सिंह करते थे लाखों में कमाई​

Ramayan Starcast Fees: टीवी का आजतक का सबसे पॉपुलर शो जिसे 50 से ज्यादा देशों में देखा गया है, 'रामायण' बच्चे-बच्चे को याद है। शो के किरदार आज भी दिलों में भासे हुए हैं। क्या आपको पता है 1987 में रमानंद सागर ने अपने कलाकारों को कितनी फीस दी थी। आइए आपको बताते हैं प्रभु राम से लेकर रावण तक की फीस

रामायण
01 / 07
Image Credit : Facebook

रामायण

रामायण एक बहुत ही लोकप्रिय टीवी शो था जो 1987 और 1988 में प्रसारित हुआ था। इस शो को 50 से ज़्यादा देशों में प्रसारित किया गया और इसे 650 मिलियन से ज़्यादा लोगों ने देखा था। यह शो इतना लोकप्रिय था कि इसे 2003 में लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया था। शो के किरदार आज भी लोगों के जहन में बसे हुए हैं। लोग अरुण गोविल को राम मानते हैं और दीपिका को आज भी सीता माता के रूप में देखते हैं। आइए आपको बताते हैं शो के लिए स्टार्स ने कितनी फीस चार्ज की थी।

राम
02 / 07
Image Credit : Facebook

राम

अभिनेता अरुण गोविल ने रामायण में भगवान राम का किरदार किया था। वह अपने रोल में इस तरह खो गए थे कि लोग आज भी उन्हें भगवान जैसा ही दर्जा देते हैं। बता दें कि अरुण गोविल शो के मुख्य किरदार थे इसलिए उन्हें सबसे ज्यादा फीस मिली थी। अरुण को पूरी रामायण के लिए 40 से 45 लाख दिए गए थे।

सीता
03 / 07
Image Credit : Facebook

सीता

सीता माता बनकर दिलों में बसी दीपिका चिखलिया को आज भी लोग राम जी की पत्नी का स्वरूप समझते हैं। दीपिका ने अपने किरदार को गहराई में उतारा था। रामायण के लिए उन्हें 20 से 25 लाख पैसे मिले थे।

लक्ष्मण
04 / 07
Image Credit : Facebook

लक्ष्मण

लक्ष्मण का किरदार करने वाले सुनील लहरी को देखकर लोगों को यही लगा था कि भगवान लक्ष्मण बिल्कुल ऐसे ही रहे होंगे। बता दें कि सुनील ले अपने रोल के लिए 25 से 30 लाख फीस ली थी।

हनुमान
05 / 07
Image Credit : Facebook

हनुमान

हनुमान का किरदार कर एक्टर दारा सिंह अमर हो गए, उन्होंने अपनी एक्टिंग से कहानी में जान डाल दी। बता दें कि वह अरुण गोविल के बाद सबसे महंगे कलाकार थे जिन्होंने 30 से 40 लाख फीस ली थी।

रावण
06 / 07
Image Credit : Facebook

रावण

रावण का किरदार करना आसान नहीं था। बहुत मेहनत से इस रोल को निभाने वाले अरविन्द त्रिवेदी ने जी-जान लगा दी थी। पूरी रामायण के लिए उन्हें 30 लाख पैसे मिले थे।

अन्य किरदार
07 / 07
Image Credit : Facebook

अन्य किरदार

अन्य किरदारों की बात करें तो विभीषण का किरदार करने वाले मुकेश रावल ने 15 लाख चार्ज किए थे। वहीं छोटे-छोटे रोल के लिए रमानंद सागर ने किरदारों को 2 से 5 लाख पैसे दिए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited