महाफ्लॉप साबित हुई 2025 में रिलीज हुई ये 9 फिल्में, करोड़ों रुपये की चपत खाकर मेकर्स के नहीं सूख रहे आंसू

Movies Flop In 2025: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए अब तक ये साल भी कुछ खास नहीं रहा है। बड़े-बड़े बजट में बनी अब तक 9 फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस पर बुरा ही देखने को मिला। इस लिस्ट को देखकर आपको हैरानी होने वाली है।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं ये हसीनाएं
01 / 10
Image Credit : Instagram

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं ये हसीनाएं...

Movies Flop In 2025: साल 2025 का आधा साल बीत चुका है। बीते 6 महीनों में अब तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में बनी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। इन फिल्मों को बनाने में निर्माताओं ने पानी की तरह पैसा बहाया। सलमान खान की 'सिकंदर' से लेकर शाहिद कपूर की 'देवा' सहित कई बड़े-बड़े बजट में बनकर तैयार हुई कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही साबित हुई। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में साल 2025 में अब तक फ्लॉप हुईं 9 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। देखें ये लिस्ट...

सिकंदर
02 / 10
Image Credit : Instagram

सिकंदर

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' ईद पर रिलीज हुई थी। इस मूवी से फैन्स को बहुत उम्मीद थी लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'सिकंदर' केवल 110.1 करोड़ रुपये ही कमा पाई।

देवा
03 / 10
Image Credit : Instagram

देवा

शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' की कहानी अच्छी होने के बाद यह लोगों को इम्प्रेस करने में असफल साबित हुई। इस मूवी का इंडिया में कलेक्शन केवल 33.9 करोड़ रुपये ही रहा।

फतेह
04 / 10
Image Credit : Instagram

फतेह

सोनू सूद की एक्शन ड्रामा 'फतेह' का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल ही देखने को मिला। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह मवी 13.35 करोड़ रुपये ही कमा पाई।

इमरजेंसी
05 / 10
Image Credit : Instagram

इमरजेंसी

भारत में हुई इमरजेंसी पर आधारित कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा की रिलीज में बार-बार देरी हुई थी। हालांकि फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर केवल 18.35 करोड़ रुपये ही कमा पाई। कमाई देखकर कंगना रनौत भी निराश हुई थीं।

आजाद
06 / 10
Image Credit : Instagram

आजाद

अमन देवगन और राशा थडानी ने फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 6.35 करोड़ रुपये रहा था। मूवी में अजय देवगन भी नजर आये थे।

मेरे हस्बैंड की बीवी
07 / 10
Image Credit : Instagram

मेरे हस्बैंड की बीवी

अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की कॉमेडी-ड्रामा भी बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इस मूवी ने केवल 8.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

क्रेजी
08 / 10
Image Credit : Instagram

क्रेजी

गिरीश कोहली के निर्देशन में बनकर तैयार हुई सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' भी लोगों को पसंद नहीं आई। इस फिल्म का कलेक्शन 12.72 करोड़ रुपये रहा था।

लवयापा
09 / 10
Image Credit : Instagram

लवयापा

जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' भी लोगों को खास अच्छी नहीं लगी। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर केवल 6.85 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही।

केसरी वीर
10 / 10
Image Credit : Instagram

केसरी वीर

सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की हिस्टोरिकल ड्रामा भी फ्लॉप ही रही। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 1.53 करोड़ रुपये ही कमाए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited