सलमान खान के आंखों का तारा बनकर भी बॉलीवुड में झंडा नहीं गाड़ पाई ये हसीनाएं, करियर का हुआ बंटाधार

Salman Khan Flop actresses: बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई लोग हैं, जिनका करियार सलमान खान ने बनाया है। हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं जो सलमान खान के करीबी होकर भी फ्लॉप हो गए। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिनका डेब्यू सलमान की मूवी से हुआ लेकिन फिर भी वे फ्लॉप हो गई। आइए नजर डालते है इस लिस्ट पर...

सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करके भी फ्लॉप हुई ये एक्ट्रेसेस
01 / 07
Image Credit : Instagram

सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करके भी फ्लॉप हुई ये एक्ट्रेसेस

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान का दिल बहुत बड़ा है। ऐसा कहा जाता है कि सलमान खान अपने दोस्तों के लिए 24 घंटे फ्री रहते हैं। सलमान खान ने बॉलीवुड में कई लोगों को पहचान दिलाई है। इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग हैं, जिनका करियर ही सलमान की मूवी से शुरू हुआ। इनमें से कई लोग हिट हुए और कई फ्लॉप। आज हम आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने भाईजान की मूवी से डेब्यू किया और आगे चलकर फ्लॉप हो गई। आइए नजर डालते हैं इस लिस्ट पर...

सोनाक्षी सिन्हा
02 / 07
Image Credit : Instagram

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म दबंग से अपना करियर शुरू किया था। सोनाक्षी की ये फिल्म तो हिट साबित हुई लेकिन आगे चलकर वो कुछ खास नहीं कर पाई। हालांकि अब वो ओटीटी पर अच्छा काम कर रही है। उनकी सीरीज हीरामंडी और दहाड़ को लोगों ने पसंद किया है।

डेजी शाह
03 / 07
Image Credit : Instagram

डेजी शाह

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ने सलमान खान की फिल्म जय हो से अपना डेब्यू किया। ये मूवी तो बॉक्स ऑफिस पर सफल हो गई। लेकिन डेजी शाह अपने करियर में सफल नहीं हो पाई।

जरीन खान
04 / 07
Image Credit : Instagram

जरीन खान

सलमान खान ने ही जरीन खान को लॉन्च किया था। उनका करियर शुरुआत में अच्छा चला, लेकिन वो उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई। सलमान की मदद से उन्हें कई मौके मिले, लेकिन ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं।

स्नेहा उल्लाल
05 / 07
Image Credit : Instagram

​स्नेहा उल्लाल​

स्नेहा उल्लाल, जिन्हें सलमान खान ने 2005 में फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। लेकिन वो ज्यादा कुछ कर नहीं पाई। ऐश्वर्या राय से उनकी हूबहू समानता ने सुर्खियां बटोरीं, लेकिन सलमान के सपोर्ट के बावजूद वे बॉलीवुड में अपनी जगह नहीं बना पाईं।

नगमा
06 / 07
Image Credit : Instagram

नगमा

इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा का नाम शामिल है। बागी में डेब्यू के बावजूद नगमा को बॉलीवुड में खास पहचान नहीं मिली। बाद में वो साउथ और भोजपुरी वर्ल्ड में एक्टिव हो गई।

भाग्यश्री
07 / 07
Image Credit : Instagram

​भाग्यश्री​

एक्ट्रेस भाग्यश्री भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में सफल नहीं हो पाई। फिल्म मैंने प्यार किया में एक्ट्रेस ने सलमान के साथ काम किया था। लेकिन इसके बाद उनका करियर उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited