सफेद बालों से आती है शर्म तो सुन लें आर माधवन की बात, जानिए बाल डाई करना चाहिए या नहीं

सफेद बाल को लोग अकसर परेशानी की तरह से देखते हैं। ऐसे लोग बालों की सफेदी छिपाने के लिए डाई का इस्तेमाल करते हैं। वैसे बालों का सफेद होना एक सामान्य बात है। हां ये अलग मसला है कि आपके बाल बहुत कम उम्र में सफेद हो जाएं। लेकिन एक्टर आर माधवन कभी सफेद बालों को समस्या नहीं मानते।

आर माधवन से जानें बाल डाई करें या ना करें
01 / 07
Image Credit : Instagram

​आर माधवन से जानें बाल डाई करें या ना करें​

आर माधवन के सिर और दाढ़ी के काफी बाल सफेद हो गए हैं। ऑफ स्क्रीन एक्टर सफेद बालों में ही दिखते हैं। माधवन अपने बालों की सफेदी छुपाते नहीं। जब तक किसी फिल्मी रोल की डिमांड ना हो, वो अपने बाल डाई भी नहीं करते हैं। (Photos: R Madhavan Instagram)

अपने बाल डाई नहीं करते माधवन
02 / 07
Image Credit : Instagram

​अपने बाल डाई नहीं करते माधवन​

माधवन कहते हैं कि अब सफेद बाल आ गए तो आ गए… क्या कर सकते हैं। मैं बालों को डाई नहीं करता हूं। हां, अगर किसी रोल के लिए जरूरी है तो वो अलग बात है।

बालों का सफेद होना नेचुरल
03 / 07
Image Credit : Instagram

​बालों का सफेद होना नेचुरल​

एक्टर आर माधवन का मानना है कि अपनी उम्र के साथ कुछ चीजों को स्वीकार करना चाहिए। जैसे उम्र के साथ सफेद बाल होना नेचुरल है।

सच के साथ जिएं
04 / 07
Image Credit : Instagram

​सच के साथ जिएं​

माधवन सफेद बालों को लेकर शर्म महसूस करने वालों को सलाह देते हैं कि दूसरे क्या सोचेंगे या कहेंगे इसकी परवाह ना करें। अपने सच के साथ जिएं।

रजनीकांत सटीक उदाहरण
05 / 07
Image Credit : Instagram

​रजनीकांत सटीक उदाहरण​

माधवन ने रजनीकांत का उदाहरण देकर बताया कि वो ऑफ स्क्रीन कैसे रहते हैं, हर किसी को पता है। लेकिन जब पर्दे पर आते हैं तो पूरी तरह से बदल जाते हैं। एक्टर कहता है कि आपके काम से आपकी पहचान होती है बालों से नहीं।

सफेद बालों को कलर करें या नहीं
06 / 07
Image Credit : Instagram

​सफेद बालों को कलर करें या नहीं?​

यह फैसला पूरी तरह से आपका होना चाहिए कि सफेद बालों में कलर लगाना है या नहीं। आपको अपनी पसंद के हिसाब से काम करना चाहिए।

दूसरों के फेर में ना पड़ें
07 / 07
Image Credit : Instagram

​दूसरों के फेर में ना पड़ें​

अगर आपको लगे कि सफेद बाल ठीक हैं तो कलर ना करें। हां, अगर आप ये काम दूसरों से प्रभावित होकर कर रहे हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited