फिल्मफेयर में छाया रहा Gowns का जलवा, संगीत-कॉकटेल के लिए देखें Alia-Janhvi के गाउन लुक्स

बीती शाम बॉलीवुड की सबसे बड़ी अवॉर्ड नाइट फिल्मफेयर का आगाज़ हुआ। सितारों से सजी शाम में जान्हवी कपूर, नोरा फतेही से लेकर आलिया भट्ट तक ने एलिगेंट गाउन में महफिल लुटी। संगीत, कॉकटेल के लिए रेड कार्पेट अप्रूव्ड ये गाउन्स बेस्ट रहेंगे, गर्ल्स करें ट्राई।

नोरा फतेही
01 / 08
Image Credit : Instagram

नोरा फतेही

फिल्मफेयर अवॉर्ड नाइट के लिए नोरा फतेही ने खास हॉल्टर नेक वाला बॉडी फिट गाउन पहना था। वाइट डायमंड के वर्क वाला ये गाउन संगीत में रॉयल लुक के लिए ब्राइड टू बी पर खूब जचेगा।

भूमि पेडनेकर
02 / 08
Image Credit : Instagram

भूमि पेडनेकर

इवेंट के लिए भूमि ने खास रामी कादी लेबल का डिजाइन किया हुआ सीक्वेंस और साटन टैक्चर का गाउन पहना हुआ था। सिल्वर वर्क और वाइट प्लीट्स वाला ये ट्यूब गाउन कॉकटेल नाइट में पहना जा सकता है।

आलिया भट्ट
03 / 08
Image Credit : Instagram

आलिया भट्ट

बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली आलिया भट्ट ने फिल्मफेयर के लिए काले रंग का सीक्वेंस और साटन का फिश कट प्रिंसेस गाउन पहना था। कॉकटेल नाइट के लिए इस गाउन को स्टाइल किया जा सकता है।

जान्हवी कपूर
04 / 08
Image Credit : Instagram

जान्हवी कपूर

पर्पल ब्यूटी जान्हवी का ये एलिगेंट गाउन बहुत ही ज्यादा प्यारा लग रहा है। स्वीटहार्ट नेक और ट्यूब वाले ट्रेल स्टाइल के गाउन के साथ जान्हवी ने डायमंड का चोकर सेट पहना है।

सनी लियोन
05 / 08
Image Credit : Instagram

सनी लियोन

सनी का ये स्लिट पैटर्न का मल्टीकलर गाउन बहुत ही स्टाइलिश लुक दे रहा है। फिल्मफेयर के लिए सनी ने स्केव्यर नेक गाउन को बन वाली हेयरस्टाइल के साथ फ्लॉन्ट किया था।

हिना खान
06 / 08
Image Credit : Instagram

हिना खान

बॉडी फिट हाई थाई स्लिट पैटर्न का ये गाउन हिना खान पर खूब जम रहा है। डीप वी नेक का ये गाउन संगीत या कॉकटेल डांस पार्टी में सेक्सी लुक के लिए बेस्ट रहेगा।

मिथिला पालकर
07 / 08
Image Credit : Instagram

मिथिला पालकर

पर्पल शेड का ये ट्यूब पैटर्न सीक्वेंस गाउन मिथिला पर बहुत प्यारा लग रहा है। पर्पल आईशैडो और डायमंड की ज्वेलरी से लुक और ऊभर कर आ रहा है।

प्राजक्ता कोली
08 / 08
Image Credit : Instagram

प्राजक्ता कोली

युट्यूबर एक्टर प्राजक्ता कोली ने फिल्मफेयर के रेड कार्पेट के लिए एलिगेंट सीक्वेंस वाला केप गाउन पहना था। स्लिट पैटर्न के इस गाउन को आप कॉकटेल पार्टी में फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited