ना ज्यादा सख्ती ना अधिक छूट, काजोल को पसंद है Helicopter Parenting, बच्चों पर दूर से रखती हैं नजर

Kajol Parenting Style: काजोल एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ ही दो बच्चों की मां भी हैं। वह अपने बच्चों की परवरिश बहुत शानदार तरीके से कर रही हैं। काजोल ने बच्चों की परवरिश के लिए हेलीकॉप्टर पेरेंटिंग (Helicopter Parenting) को चुना था। काजोल के पेरेंटिंग स्टाइल से हर मां-बाप बहुत कुछ सीख सकते हैं।

काजोल से सीखें पेरेंटिंग के गुर
01 / 07
Image Credit : Kajol Instagram

​काजोल से सीखें पेरेंटिंग के गुर​

Kajol Parenting Tips: काजोल कहती हैं कि उनकी मां बच्चों के साथ काफी स्ट्रिक्ट थीं। उसी तरह से काजोल खुद भी हैं। वह कहती हैं कि हर पेरेंट्स को पता होना चाहिए कि बच्चे क्या कर रहे हैं। उनकी लाइफ में क्या चल रहा है। फ्रीडम के नाम पर कुछ भी करने की छूट देना गलत है।

काजोल की हेलीकॉप्टर पेरेंटिंग
02 / 07
Image Credit : Kajol Instagram

​काजोल की हेलीकॉप्टर पेरेंटिंग​

काजोल बच्चों की परवरिश के लिए हेलीकॉप्टर पेरेंटिंग स्टाइल अपनाती हैं। इस तरह की पेरेंटिंग में माता-पिता बच्चों पर दूर से नजर रखते हैं। बच्चे जहां कुछ गलत करते हैं तो उनके साथ सख्ती से पेश आने में भी नहीं कतराते।

बच्चों के लिए नियम
03 / 07
Image Credit : Kajol Instagram

​बच्चों के लिए नियम​

काजोल कहती हैं कि उन्‍होंने अपने बच्‍चों के लिए कुछ नियम बनाए हैं। लेकिन कोई भी ऐसा नियम नहीं है जिसका उन्‍हें सख्‍ती से पालन करना पड़े।

बच्चों के साथ जुड़ने की सलाह
04 / 07
Image Credit : Kajol Instagram

​बच्चों के साथ जुड़ने की सलाह​

काजोल हमेशा पेरेंट्स को अपने बच्‍चों से बात करने और उनके साथ जुड़े रहने की सलाह देती हैं। काजोल का मानना है कि किसी भी काम में बच्चों से उनकी मर्जी जरूर पूछें।

बच्चों से हिसाब लेना
05 / 07
Image Credit : Kajol Instagram

​बच्चों से हिसाब लेना​

काजोल खुद बताती हैं कि जब भी उनके बच्‍चे घर से बाहर जाते हैं, तो वो उनसे हिसाब लेती हैं। इस बात से बच्‍चे थोड़ा परेशान होते हैं लेकिन उन्‍हें ये काम करना पड़ता है।

काजोल के बेहद करीब हैं बच्चे
06 / 07
Image Credit : Kajol Instagram

काजोल के बेहद करीब हैं बच्चे

काजोल कहती हैं कि वह अपनी पैरेंटिंग शैली से खुश हैं। वह कहती हैं उनके दोनों बच्चे उनके बहुत करीब हैं। तीनों में दोस्तों सी बॉन्डिंग है।

काजोल के बेटे युग का किस्सा
07 / 07
Image Credit : Kajol Instagram

​काजोल के बेटे युग का किस्सा​

काजोल पूरे गर्व से एक किस्सा बताती हैं। एक बार उन्होंने अपने बेटे युग से पूछा कि तुम पापा या मम्मी किसकी तरह बनना चाहते हो। बेटे ने कहा कि मैं युग हूं और युग अपनी ही तरह बनना चाहता है। काजोल कहती हैं जिस दिन उनके बेटे ने ऐसा कहा वह मान गईं कि उन्होंने अच्छी परवरिश की है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited