सलमान के पापा ने बताया क्यों कभी घर में नहीं आने दिया बीफ, खाने वालों को याद दिलाई ये बात

सलमान खान के पिता सलीम खान का एक इंटरव्यू इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होने बताया कि, क्यों उनके घर आज तक कभी भी बीफ नहीं आया है, वहीं उनका पूरा परिवार इस तरह के मीट से दूर रहता है। यहां पढ़ें आखिर इसके पीछे क्या वजह है -

सलमान खान के घर का खाना
01 / 07

सलमान खान के घर का खाना

सलमान खान के पिता सलीम खान का एक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होने उनके परिवार के खानपान और उसे जुड़े नियमों के बारे में बताया। सलीम जी ने शेयर किया कि, उनके परिवार में कौन सा मांस बिल्कुल नहीं खाया जाता है। (Photo Credit - Zoom Tv)

आज तक नहीं आया
02 / 07

आज तक नहीं आया

सलीम जी ने बताया कि उनके घर में आज तक बीफ नहीं आया है। और उनके परिवार का कोई भी सदस्य बीफ नहीं खाता है। ​ (Photo Credit - Salman Khan)​

क्यों नहीं खाते
03 / 07

क्यों नहीं खाते

सलीम जी के मुताबिक मुस्लिम परिवारों में बीफ खाना आम होता है, क्योंकि ये सबसे सस्ता होता है। लेकिन उनका परिवार इसे छूता तक नहीं है। और इसके पीछे की वजह का जुड़ाव पैगम्बर मोहम्मद से भी है। ​​ (Photo Credit - Salman Khan)​

ये है वजह
04 / 07

ये है वजह

सलीम जी ने इंटरकास्ट शादी की है, हालांकि उनके घर उससे पहले से ही गणेश जी की स्थापना होती है और हिंदू त्योहार भी मनाए जाते हैं। इसलिए कभी उनके परिवार ने बीफ नहीं खाया है। ​​ (Photo Credit - Salman Khan)​

धर्म की करते हैं इज्जत
05 / 07

धर्म की करते हैं इज्जत

पूरा खान खानदान हिंदू धर्म की इज्जत करता है। वे मिलकर हर त्योहार मनाते हैं और उनके लिए बीफ खाना हराम है। ​​ (Photo Credit - Salman Khan)​

खाने वालों को याद दिलाया
06 / 07

खाने वालों को याद दिलाया

सलीम जी ने ये भी याद दिलाया कि, पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं में साफ कहा गया है कि, गाय का दूध मां के दूध के बराबर होता है। और ये एक मुफीद (फायदेमंद) चीज है। इसलिए गायों को नहीं मारना चाहिए और गोमांस हराम है। ​​(Photo Credit - Salman Khan)​

सीखने वाली बात
07 / 07

सीखने वाली बात

उन्होने ये भी कहा कि, हर धर्म से हर अच्छी चीज व्यक्ति को सीखनी ही चाहिए। ​​ (Photo Credit - Salman Khan)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited