क्या चांद पर हो सकती है हवाई जहाज की लैंडिंग, जानें क्या होगा अगर Moon पर पहुंच जाए एयरोप्लेन
kya chandrama par plane land kar sakte hain: क्या चंद्रमा पर हवाई जहाज लैंड कर सकता है? इसका जवाब है नहीं क्योंकि एक सामान्य हवाई जहाज़ चाद पर नहीं उतर सकता, क्योंकि उसकी डिजाइन उस प्रकार से नहीं होती है। हवाई जहाज़ का डिज़ाइन फ्लाइट के लिए होता है, स्पेस ट्रेवल के लिए नहीं। भविष्य में चांद पर एयरपोर्ट बन सकते हैं, लेकिन आज की तकनीक से संभव बिल्कुल नहीं है।इससे जुड़ी कई वैज्ञानिक तथ्यों पर प्रकाश डाला गया है जो नीचे इस प्रकार है।
चांद पर वायुमंडल नहीं
हवाई जहाज वायुमंडल में उड़ता है। चांद पर वायुमंडल नहीं है इसलिए वहाँ हवाई जहाज़ उड़ नहीं सकता।
लैंडिंग के लिए ग्रैविटी जरुरी
चांद पर गुरुत्वाकर्षण है, लेकिन पृथ्वी से बहुत कम। यह लैंडिंग को आसान बनाता है लेकिन हवाई जहाज़ की बनावट या डिजाइन इस प्रकार नहीं होती है कि वह चंद्रमा पर लैंड कर सके।
इंजन ऑक्सीजन पर आधारित
हवाई जहाज के इंजन ऑक्सीजन पर आधारित होते हैं। चांद पर ऑक्सीजन नहीं है, इसलिए उसके इंजन काम नहीं करेंगे लिहाज लैंडिंग कतई संभव नहीं है।
लैंडिंग गियर की मुश्किल
चांद की सतह आसमान और धूल भरी है। हवाई जहाज के लैंडिंग गियर वहाँ काम नहीं कर सकते।
चांद पर कोई रनवे नहीं
हवाई जहाज को रनवे की ज़रूरत होती है और चांद पर कोई रनवे नहीं है।
एयरक्राफ्ट की लैडिंग संभव नहीं
स्पेसक्राफ्ट और एयरक्राफ्ट अलग-अलग होते हैं। स्पेसक्राफ्ट चांद पर उतर सकते हैं, एयरक्राफ्ट नहीं।
प्लेन का चांद तक पहुंचना नामुमकिन
कोई हवाई जहाज इतनी ऊँचाई तक नहीं पहुँच सकता। चांद पृथ्वी से लगभग 3,84,000 किमी दूर है। जबकि प्लेन की ऊंचाई 40000 फीस से ज्यादा नहीं होती है।
एयर प्रेशर एक बड़ी मुश्किल
हवाई जहाज़ में एयर प्रेशर की ज़रूरत होती है। चांद पर प्रेशर नहीं है, जिससे समस्याएँ होती हैं। दूसरी तरफ चांद पर रेडिएशन अधिक होता है। हवाई जहाज के सिस्टम रेडिएशन के लिए सुरक्षित नहीं हैं।
एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में बन गया कैच छूटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
श्री श्री रविशंकर का हेल्दी मंत्र! बोले फिट रहने के लिए जरूर अपनाएं खानपान की ये सिंपल सी आदतें
अंदर से कैसी दिखती है यूपी की नंबर वन यूनिवर्सिटी BHU, एडमिशन के लिए लगती है लंबी लाइन
iPhone 17 Series: 4 नए आईफोन हुए लॉन्च, जानें सभी की भारत में कीमत और फीचर्स
डेवाल्ड ब्रेविस ने SA20 में तोड़े सारे रिकॉर्ड, IPL से इतने करोड़ रुपए ज्यादा होगी कमाई
डायरेक्ट कनेक्ट होंगे दिल्ली-यूपी-बिहार, दिवाली-छठ पर चलने वाली है पहली 'वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस'; किराया सिर्फ इतना
iPhone 17 सीरीज लॉन्च के साथ बंद हुए ये पॉपुलर आईफोन, देखें लिस्ट
शुभ रहेगा गुरुवार, इस तिथि पर की थी भगवान विष्णु ने काशी में शिवलिंग की स्थापना, बन रहा ये खास योग
Jolly LLB 3 Trailer Fan Review: अक्षय-अरशद-सौरभ की तिकड़ी ने हंसा-हंसाकर किया लोट-पोट, फैंस बोले "2025 की बेस्ट मूवी होगी..."
Explainer: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से क्या बदलेगा? बिजनेस, इकोनॉमी से लेकर स्ट्रैटेजिक पावर का पूरा गणित समझें
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited