डायरेक्ट कनेक्ट होंगे दिल्ली-यूपी-बिहार, दिवाली-छठ पर चलने वाली है पहली 'वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस'; किराया सिर्फ इतना

भारत की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस
India First Sleeper Vande Bharat Express Train: अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है, जिसमें दशहरा, करवाचौथ, दीपावली और छठ पर्व प्रमुख हैं। लिहाजा परदेश में रह रहे लोग त्योहार मनाने के उद्देश्य से अपने घरों की ओर लौटते हैं। लेकिन फेस्टिव सीजन के दौरान ट्रेनों में टिकटों की मारामारी से कई दफा लोग वतन वापसी से वंचित रह जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए रेलवे ने बड़ी तैयारी की है। जानकारी के मुताबिक, रेलवे देशभर के विभिन्न रूटों पर 12000 से अधिक विशेष ट्रेनें संचालित करेगा। खासकर बिहारवासियों का ख्याल करते हुए इस दिवाली देश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है। इस खास ट्रेन को लंबी यात्राओं के लिहाज से डिजाइन किया गया है। आइये जानते हैं यह गाड़ी कहां से कहां तक चलेगी, इसकी खासियत क्या है और इसमें सफर करने के लिए कितने रुपये खर्च करने पड़ेंगे?
पटना-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत की टाइमिंग
दीपावली पर भारतीय रेलवे यात्रियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन यूपी, बिहार और दिल्ली को डायरेक्ट कनेक्ट करेगी। यानी पटना से चलकर प्रयागराज होते हुए दिल्ली तक सफर पूरा करेगी। यह करीब 1000 किलोमीटर की दूरी महज 11 घंटे 30 मिनट में तय करेगी। ट्रेन रात 8 बजे पटना से खुलकर अगले दिन सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। यह अन्य ट्रेनों या राजधानी एक्सप्रेस के 12-17 घंटे के मुकाबले कम समय में सफर पूरा करेगी।
यह भी पढ़ें - भारत में कितनी वंदे भारत एक्सप्रेस हैं, जानिए रूट-टाइमिंग, स्पीड और किराया
भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर की स्पीड
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह नई ट्रेन बीईएमएल (BEML) की उन्नत तकनीक से बनाई गई है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। इसमें आधुनिक सुविधाएं सीसीटीवी, एलईडी स्क्रीन, सेंसर संचालित दरवाजे और फायर सेफ्टी सिस्टम उपलब्ध रहेंगे। फ्लाइट की तरह USB चार्जिंग प्वाइंट, रीडिंग लाइट, मॉड्यूलर पैंट्री, बायो वैक्यूम शौचालय, फर्स्ट क्लास एसी कोच में गर्म पानी के साथ शॉवर की सुविधा कुल मिलाकर यात्रियों को फ्लाइट में सफर जैसा अनुभव होगा।
भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का किराया कितना?
भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का किराया राजधानी एक्सप्रेस की तुलना में 10 से 15 प्रतिशत अधिक हो सकता है। हालांकि, ये महज कयास हैं। वास्तविक किराया ट्रेन के लॉन्चिंग से पहले तय किया जाएगा। पहले संचालित नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार के लिए 2575 रुपये और एक्यीक्यूटिव चेयरकार के लिए 4655 रुपये खर्च करने होते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया इसी के आसपास रखा जाएगा।
जानकारी | विवरण |
गाड़ी का नाम | वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस |
वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के स्टॉपेज | पटना-प्रयागराज-दिल्ली |
वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की स्पीड | 180 किमी. प्रति घंटे |
वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की शुरुआती टाइमिंग | रात्रि 8 बजे (पटना) |
वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के पहुंचने की टाइमिंग | 7 बजकर 30 मिनट (दिल्ली) |
वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का किराया | वंदे भारत एक्सप्रेस के आसपास (अनुमानित) |
पटना-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस यात्रा समय | 11 घंटे 30 मिनट |
जानकारी के लिए बता दें कि वंदे भारत ट्रेनें पहले दिन में सफर करने वाले चेयर कार मॉडल थी। लेकिन नई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस रात भर की लंबी दूरी के लिए डिजाइन की गई है। भविष्य में रेलवे और भी स्लीपर वेरिएंट और क्वालिटी मॉडल तैयार करने का प्लान कर रहा है।
दरअसल, दिवाली और छठ पूजा पर बिहारवासी दिल्ली से अपने घर लौटते हैं। प्रत्येक साल दिल्ली-पटना रूट पर गाड़ियों की संख्या के मुकाबले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। लिहाजा रेलवे ने स्लीपर वंदे भारत को उतारने का प्लान बनाया है। दिल्ली-पटना रूट व्यस्ततम रूटों में से एक है। ऐसे में समय से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में ये ट्रेन काफी मददगार साबित होगी। इस ट्रेन से समय के साथ आरामदायक सफर प्रदान करेगी। इससे बिहार जाने वाले यात्रियों को सुविधा के साथ लग्जरी का भी एहसास होगा। जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन दिल्ली से पटना का सफर भी रात में ही तय करेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। पटना (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
गंगा यमुना के दोआब में स्थित उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से ताल्लुक है। गांव की गलियों में बचपन बीता और अब दिल्ली-एनसीआर में करियर की आपधापी जारी है।...और देखें

Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: दिल्ली में थमा बारिश का दौर, यूपी-बिहार में जमकर बरसेंगे मेघ, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

Baghpat News: बागपत में मां ने ली तीन बेटियों की जान, फिर किया सुसाइड, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम

बिहार में बादलों की मेहरबानी, 38 जिलों में तेज हवाओं संग गिरेगा मूसलाधार पानी; 3 घंटे ठनका से बरतें सावधानी

Delhi-NCR Ka Mausam 10-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर लगा फुल स्टॉप, अब झेलनी पड़ेगी गर्मी और उमस

UP Ka Mausam 10-Sep-2025: यूपी में उमस और गर्मी बढ़ी, कल से होगी राहत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited