चंद्रग्रहण संग 'खूनी चांद' तो सब देखेंगे, पर अगला ब्लड मून कब होगा? जानें
Chandra Grahan 2025: खगोलविदों और अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज यानी 7 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा की रात साल का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा, जो भारत सहित दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। हालांकि, नजारा थोड़ा अलग और खास होने वाला है, क्योंकि चंद्रग्रहण 'ब्लड मून' में तब्दील हो जाएगा जिसकी वजह से चंद्रमा लाल रंग का और सामान्य से थोड़ा बड़ा नजर आएगा।

पूर्ण चंद्रग्रहण की आई घड़ी
भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण 7 सितंबर की रात 11:00 बजे से 12:22 बजे तक होगा, लेकिन पूरी तरह से चंद्रग्रहण 8 सितंबर को 2:25 बजे समाप्त होगा। (फोटो साभार: iStock)

भारत में कहां-कहां आएगा नजर
यूं तो चंद्रग्रहण भारत सहित दुनिया के कई देशों में देखा जा सकेगा, लेकिन हमारे देश में लगभग हर जगह से देखा जा सकता है जिसमें दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, भोपाल, नागपुर और रायपुर सहित कई अन्य शहर शामिल हैं। (फोटो साभार: iStock)

क्या है ब्लड मून ?
What is Blood Moon: चंद्रग्रहण के दौरान कई बार चंद्रमा पूरी तरह से लाल नजर आता है जिसे ब्लड मून कहा जाता है। (फोटो साभार: iStock)

क्यों दिखता है चांद लाल?
सूर्य का प्रकाश पृथ्वी के वातावरण में दाखिल होने से पहले मुड़ता है। नीली किरणें फैल जाती हैं और लाल-नारंगी किरणें ही चंद्रमा तक पहुंचती हैं। पृथ्वी के वातावरण में मौजूद धूल, नमी और गैसों की मात्रा के हिसाब से लालिमा गहरी या हल्की हो सकती है। (फोटो साभार: iStock)

क्या रंग बदलता है चांद?
चांद कभी भी रंग नहीं बदलता है, बल्कि सूर्य की रोशनी का प्रकीर्णन प्रभाव बदलता है। चंद्रमा का रंग लाल, गहरा लाल या हल्का गुलाबी भी हो सकता है, जो पूर्णत: वातावरण पर निर्भर करता है। (फोटो साभार: iStock)

अगला ब्लड मून कब दिखेगा?
Next Total Lunar Cclipse: अगला पूर्ण चंद्रग्रहण 2-3 मार्च, 2026 को होगा और यह पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका से दिखाई देगा। (फोटो साभार: iStock)

अगस्त 2026 में दिखेगा चंद्रग्रहण
मार्च 2026 के बाद 27-28 अगस्त, 2026 में भी लगभग पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया से लगभग 93 फीसदी कवर होगा। यह आंशिक चंद्रग्रहण यूरोप, पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर और अंटार्कटिका से दिखाई देगा। (फोटो साभार: iStock)

एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में बन गया कैच छूटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

श्री श्री रविशंकर का हेल्दी मंत्र! बोले फिट रहने के लिए जरूर अपनाएं खानपान की ये सिंपल सी आदतें

अंदर से कैसी दिखती है यूपी की नंबर वन यूनिवर्सिटी BHU, एडमिशन के लिए लगती है लंबी लाइन

iPhone 17 Series: 4 नए आईफोन हुए लॉन्च, जानें सभी की भारत में कीमत और फीचर्स

डेवाल्ड ब्रेविस ने SA20 में तोड़े सारे रिकॉर्ड, IPL से इतने करोड़ रुपए ज्यादा होगी कमाई

Rise and Fall: उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने नेपोटिज्म पर साधा निशाना, पवन सिंह को सुनाई स्ट्रगल की कहानी

IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती, iocl.com से करें आवेदन

LIC AAO Admit Card: जारी हुआ एलआईसी एएओ एडमिट कार्ड, कहां और कैसे करें डाउनलोड, पढ़ें पूरा प्रोसेस

Rajasthan: भरतपुर में सनसनीखेज मामला, विवाहिता के प्यार का पगलाया युवक, महिला की हत्या के बाद किया सुसाइड

Exclusive: Naagin 7 में पक्की हुई अविनाश मिश्रा की एंट्री? अब खुद जाकर बताई लोगों को सच्चाई
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited