मेरी कप्तानी में अब ऐसा ही होगा, IPL 2025 में पहली जीत के बाद अक्षर पटेल की दहाड़

DC Captain Axar Patel Statement: दिल्ली कैपिटल्स ने विशाखाट्टनम के मैदान पर खेले गए एक रोमांचक आईपीएल 2025 मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को करारी शिकस्त दी। इस धड़कनें बढ़ाने वाले मुकाबले में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे आशुतोष अंत तक टिके रहे और अंतिम ओवर में छक्का जड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स के जबड़े से जीत छीन ली। इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान अक्षर पटेल सातवें आसमान पर हैं। जीत के बाद उन्होंने जो बयान दिया है, वो आगे के मैचों से पहले किसी हुंकार से कम नहीं है। यहां आपको बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

अक्षर पटेल ने भरी हुंकार
01 / 07
Image Credit : X

अक्षर पटेल ने भरी हुंकार

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को मात दी तो दिल्ली के नए कप्तान अक्षर पटेल इतने खुश दिखे कि इस खुशी में उन्होंने बहुत बड़ी बात कह डाली है।

दिल्ली-लखनऊ मुकाबला
02 / 07
Image Credit : AP

दिल्ली-लखनऊ मुकाबला

विशाखापट्ट्नम में अपने नए कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। उन्होंने 8 विकेट खोकर 209 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी लड़खड़ाई
03 / 07
Image Credit : AP

दिल्ली कैपिटल्स की पारी लड़खड़ाई

जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम शुरुआत में बुरी तरह लड़खड़ा गई। विरोधी टीम के स्पिनर्स के सामने उन्होंने एक समय पर अपने 5 विकेट 65 रन के अंदर गंवा दिए थे। लक्ष्य अभी बहुत दूर था।

आशुतोष शर्मा और विपराज गरज पड़े
04 / 07
Image Credit : AP

आशुतोष शर्मा और विपराज गरज पड़े

इसके कुछ देर बाद अंतिम ओवरों में अचानक से मैच पलटना शुरू हुआ। पहला श्रेय गया विपराज निगम को जिन्होंने सबको चौंकाते हुए 15 गेंदों में 39 रनों की धुआंधार पारी खेल डाली। इसके बाद कुछ विकेट सस्ते में गिरे और मैच अंतिम ओवर तक जा पहुंचा जहां दिल्ली को 6 गेंदों में 6 रन चाहिए थे और सिर्फ 1 विकेट बाकी था।

आशुतोष ने लगाया विजयी छक्का
05 / 07
Image Credit : AP

आशुतोष ने लगाया विजयी छक्का

मोहित शर्मा कमजोर कड़ी थे, आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट होते-होते बचे। लेकिन दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर आशुतोष शर्मा को स्ट्राइक दे दी। तीसरी गेंद पर आशुतोष ने शानदार छक्का लगाया और टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। आशुतोष ने 31 गेंदों में 5 छक्के और 5 चौके लगाते हुए नाबाद 66 रनो की पारी खेली।

जीत के बाद कप्तान अक्षर की हुंकार
06 / 07
Image Credit : AP

जीत के बाद कप्तान अक्षर की हुंकार

इस अंदाज में जीतने के बाद किसी भी कप्तान का सीना चौड़ा हो जाएगा। दिल्ली के नए कप्तान अक्षर पटेल के साथ भी ऐसा ही हुआ और उन्होंने अपने बयान में कुछ ऐसी बात कह दी जो आने वाले दिनों में उनकी टीम पर दबाव तो बनाएगी लेकिन विरोधी टीमों के लिए चुनौती भी पेश करने वाली है।

अक्षर ने कुछ ऐसा कहा
07 / 07
Image Credit : AP

अक्षर ने कुछ ऐसा कहा

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने अपने बयान में कहा- मेरे फैसले लेने की प्रक्रिया भी कुछ इसी तरह की है, इसलिए कुछ भी हो सकता है। कभी-कभी प्रशंसकों को गुस्सा भी होगा। अभी हम जीत गए हैं, इसलिए कोई कुछ नहीं कहेगा। इसे आदत बना लो क्योंकि मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा। आईपीएल में हमने बहुत कुछ देखा है। पावरप्ले में चार विकेट गंवाना और फिर मैच जीतना, ऐसा बहुत बार नहीं देखा। पर अब क्रिकेट बदल रहा है। इसलिए आपको बस क्रीज पर रहना और कोशिश करनी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited