IPL 2025 में आरसीबी नहीं ये टीम बनी सिक्सर चैंपियन
Most Sixes hit by Team In IPL 2025: आईपीएल 2025 का अंत आरसीबी के पंजाब किंग्स के खिलाफ खिताबी जीत के साथ हो गया। इस सीजन मैदान पर छक्कों की जमकर बारिश हुई और एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी बन गया। सीजन में कुल 1,294 छक्के लगे। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी टीम के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा छक्के जड़े।

पंजाब किंग्स-173
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम छक्के जड़ने के मामले में अव्वल नंबर पर रही। पंजाब किंग्स ने 17 मैच खेले और इस दौरान कुल 173 छक्के जड़े। पंजाब के खिलाड़ियों ने हर मैच में 10 से ज्यादा छक्के जड़े। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 39 छक्के जड़े। लेकिन फाइनल में आरसीबी के खिलाफ महज 6 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

लखनऊ सुपर जायंट्स-152
आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे पायदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम रही। लखनऊ की टीम ने सीजन में कुल 14 मैच खेले और 152 छक्के जड़े। निकोलस पूरन ने इसमें से 40 छक्के जड़े और सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने

राजस्थान रॉयल्स-146
राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में 146 छक्कों के साथ तीसरे पायदान पर रही। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी के बल पर राजस्थान को सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीमों में शामिल करा दिया। वैभव ने 7 मैच में 24 छक्के जड़े। वहीं यशस्वी जायसवाल और रियान पराग के बल्ले से क्रमश: 28, 27 छक्के निकले। राजस्थान ने प्रति मैच आठ से ज्यादा छक्के जड़े।

मुंबई इंडियन्स-142
आईपीएल के 18वें सीजन में मुंबई इंडियन्स की टीम सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में चौथे पायदान पर रही। मुंबई के खिलाड़ियों ने 16 मैच में कुल 142 छक्के जड़े। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से सबसे ज्यादा 38 छक्के निकले। मुंबई के खिलाड़ियों ने हर मैच में तकरीबन 9 बार गेंद को हवाई रास्ते से बाउंड्री के पार पहुंचाया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू-125
आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीमों में पांचवें स्थान पर रही। आरसीबी के खिलाड़ियों ने सीजन में कुल 125 छक्के जड़े। 16 मैच में बेंगलुरू के खिलाडियों ने लगभग 8 बार गेंद को सीधे बाउंड्री के पार पहुंचाया। फिल साल्ट ने आरसीबी के सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी रहे। उनके बल्ले से 22 छक्के निकले।

Flipkart BBD Sale: OnePlus 13 की धड़ाम हुई कीमत, फ्लिपकार्ट ने सेल से पहले ही कर दी बड़ी कटौती

Top 7 TV Gossips: शुभी जोशी ने खोली आवेज दरबार की पोल! तान्या मित्तल के एक्स-बॉयफ्रेंड को पुलिस ने किया अरेस्ट

Optical Illusion: क्या आपके पास है बाज जैसी नजर जो ढूंढ़ पाए 99 की भीड़ में 66, दम है तो खोजकर दिखाएं

Bigg Boss 19 WKW: नेहल सहित इन सदस्यों की बखिया उधेड़ेंगी फराह खान, मनोरंजन का तड़का लगाएगी Jolly LLB 3 कास्ट

समुद्र में जहाज चलाने वाले की सैलरी कितनी होती है, हर महीने मिलते हैं इतने रुपये

Jitiya Vrat Ki Aarti: ओम जय कश्यप नन्दन, प्रभु जय अदिति नन्दन.. जितिया व्रत आरती लिरिक्स

Jitiya Puja Vidhi 2025: जितिया व्रत की पूजा कैसे करें? जानें, जीवितपुत्रिका व्रत की पूजा विधि स्टेप बाय स्टेप

UP Crime: जौनपुर में डबल मर्डर; नकाबपोशों ने दो सगे भाइयों की गोली मारकर की हत्या

Weekly Horoscope (14 September To 20 September 2025): मंगलवार के बाद बदलने वाली है इन राशियों की किस्मत, उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है सितंबर का ये सप्ताह

YRKKH Spoiler 14 September: अरमान के लिए अच्छी पत्नी बनने की कोशिश करेगी गीतांजली, कियारा ने छोड़ा पोद्दार हाउस
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited